फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Explosion in Factory in Meerut, Four Killed, six Injured after blast in Soap and Fireworks factory

Meerut: फैक्टरी में विस्फोट की लखनऊ तक गूंज, CM योगी ने लिया संज्ञान, ATS को जांच में मिली विस्फोटक सामग्री

Tue, 17 Oct 2023 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Oct 2023 01:56 PM IST
सार

मेरठ में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट का मामला लखनऊ तक गूंज गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से घटना की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। वहीं एटीएस को मौक से विस्फोटक सामग्री भी मिली है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर राहत बचाव कार्य में जुटी है।

विज्ञापन
Explosion in Factory in Meerut, Four Killed, six Injured after blast in Soap and Fireworks factory
NDRF व मौक से मिला विस्फोटक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में मंगलवार को दिन निकलते ही लोहिया नगर स्थित साबुन फैक्टरी ब्लास्ट के साथ धराशायी हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास का इलाका दहल उठा और कई बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


घटना के बाद आईजी नचिकेता झा, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटी है। वहीं पूरे मामले लखनऊ तक गूंज हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले पर संज्ञान लेते हुए घटना की जांच कर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में विस्फोट: साबुन फैक्टरी में ब्लास्ट से चार की मौत, छह घायल, चार किमी तक धमाके से दहल गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

Explosion in Factory in Meerut, Four Killed, six Injured after blast in Soap and Fireworks factory
मेरठ में हादसा - फोटो : Amar Ujala

पुलिस के मुताबिक नौचंदी थाना क्षेत्र के रहने वाले संजय गुप्ता का लोहिया नगर में दो मंजिला भवन है। बताया जाता है कि संजय गुप्ता ने भवन का ग्राउंड फ्लोर आलोक रस्तोगी को किराए पर दिया हुआ था, जिसमें वह साबुन फैक्ट्री चल रहा था। कुछ दिन पहले ही भवन का फर्स्ट फ्लोर जागृति विहार निवासी गौरव भाटिया ने प्लास्टिक पार्ट की फैक्ट्री लगाने के लिए किराए पर लिया था। 

क्षेत्रवासियों के मुताबिक सुबह लगभग 7:00 बजे तेज धमाके के साथ यह बिल्डिंग धराशाई हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की कई बिल्डिंगों में दरार आ गईं। वहीं, निकट स्थित एक दूसरी बिल्डिंग की पहली मंजिल की छत भी गिर गई। 

विस्फोट के कारण इलाके में भगदड़ मच गई। कुछ हादसा समझकर बाहर निकले तो कुछ इसे भूकंप समझने लगे। मौक पर पहुंचने पर लोगों को जानकारी हुई। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया और मलबा हटाकर नीचे दबे तकरीबन दस लोगों को मेडिकल भेजा। घायलों में से चार को मृत घोषित कर दिया गया। उधर, हादसे में लोहिया नगर के ही रहने वाले करण, ओंकार, श्योराज, आसमा, सोनाक्षी और कार्तिक घायल हुए हैं।

NDRF ने रेस्क्यू रोका, ATS ने की विस्फोटक की पुष्टि
विस्फोट के छह घंटे बाद मलबे से धुंआ निकलने के बाद एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया है। अब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहले पानी डाल रही हैं। इसके बाद रेस्क्यू दोबारा शुरू किया जाएगा। 

एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड के डीएसपी ने जांच के बाद प्रथम दृष्टया माना है कि यहां विस्फोटक सामग्री भी पाई गई है, जिसकी सैंपलिंग कराकर जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जो विस्फोटक मिला है ऐसे ही विस्फोट से बिहार में भी चार लोगों की मौत हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed