फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Expedition to the main roads, the campaign going on in the street

मुख्य मार्गों को छोड़ गली मोहल्लों में चला अभियान

Sat, 28 Dec 2019 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Expedition to the main roads, the campaign going on in the street
मुख्य मार्गों को छोड़ गली मोहल्लों में चल रहा अभियान
विज्ञापन

मेरठ। महानगर की सड़कों पर अवैध होर्डिंग की खेती उग रही है। डिवाइडर ही नहीं, बल्कि सड़क किनारे और भवनों पर अवैध होर्डिंग खड़े हो गए हैं। जिससे नगर निगम को प्रतिवर्ष लाखों का नुकसान हो रहा है। नगर निगम की बोर्ड बैठक में भी कई बार अधिकारियों को इस संबंध में घेरा जा चुका है। शनिवार को पुनरीक्षित बजट की बैठक में होर्डिंग के मुद्दे पर हंगामा होना तय है। इससे बचने को नगर निगम ने पिछले तीन-चार दिन से होर्डिंग के खिलाफ अभियान चला रखा है। वह अलग बात है कि निगम की टीम मुख्य मार्गों को छोड़ गली-मोहल्लों में लगे छोटे-छोटे होर्डिंग हटाकर अभियान की औपचारिकता पूरी कर रही है।
होर्डिंग नगर निगम की आय का बड़ा स्रोत है। शहर में अधिकतर स्थानों पर अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। अवैध यूनिपोल ही नहीं, बल्कि निगम, एमडीए, पीडब्ल्यूडी, आवास विकास परिषद द्वारा लगाए गए स्वागत द्वारों पर भी अवैध होर्डिंग का कब्जा है। बाहर से शहर आने वाले लोगों को डायरेक्शन बोर्ड तक देखने को नहीं मिलते हैं। अवैध होर्डिंग को लेकर महापौर सुनीता वर्मा से लेकर अन्य पार्षद भी अनेक बार बोर्ड में प्रस्ताव ला चुके हैं। होर्डिंग की सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई है, जो अभी तक जारी नहीं की गई है। केवल औपचारिकता के लिए अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी नगर निगम की टीम ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ नेहरू रोड, मोहनपुरी मार्ग पर अभियान चलाया और सड़क किनारे लगे फ्लैक्स हटाए। यह अभियान सूरजकुंड रोड तक चलाया गया। अभियान में प्रवर्तन दल के साथ रिटायर्ड कर्नल राजकुमार बालियान, टैक्स इंस्पेक्टर डा. पुष्पराज गौतम, प्रदीप तालियान वअन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed