फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exclusive: Meerut Nagli Azad will develop as a tourist destination, development survey starts

Exclusive: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा मेरठ का नगली आजड़, लेगेंगे विकास के पंख, हुआ सर्वे

Sat, 25 May 2024 09:35 AM IST
Dimple Sirohi शरद गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, दौराला/मेरठ
शरद गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, दौराला/मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 May 2024 09:35 AM IST
सार

मेरठ के दौराला स्थित नगली आजड़ गांव जल्द ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। देश विदेश से आने वाले लोग इस जगह के इतिहास को जानें। इसे लेकर सीडीओ व डीपीआरओ ने गांव का सर्वेकिया, नंगली तीर्थ के महामंडलेश्वर से भी बात की।

विज्ञापन
Exclusive: Meerut Nagli Azad will develop as a tourist destination, development survey starts
सर्वे करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला, मेरठ

विस्तार

मेरठ के दौराला स्थित नगली आजड़ गांव को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी है। गांव स्थित नंगली तीर्थ के इतिहास को श्रद्धालुओं के अलावा अन्य लोग भी जानें और दूसरों को भी बताएं, इसी मंशा के साथ गांव को पर्यटन विभाग पर्यटन स्थल बनाकर यहां कई विकास कार्य कराएगा।    
विज्ञापन

नंगली तीर्थ का इतिहास काफी पुराना है। वर्ष 1936 में स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद उनकी समाधि यहीं स्थापित की गई थी, जिसके बाद से ही यह गांव तीर्थ स्थल के रूप में विकसित हुआ। गांव में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं और मन्नत मांगते हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के अलावा गांव में अन्य लोग भी देश-विदेश से पहुंचें और नंगली तीर्थ के इतिहास के बारे में जानें इसको लेकर पर्यटन विभाग गांव को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी में जुट गया है। अब तक विभाग गांव में आकर दो बार सर्वे कर चुका है।  पर्यटन स्थल बनाने के लिए यहां कई विकास कार्य कराए जाएंगे, ताकि दूर-दराज से आने वाले टूरिस्टों को कोई समस्या न हो।

मुख्य मार्ग पर एक गेट लगाने के साथ गांव में एक कैफेटेरिया व होम स्टे के लिए पांच घरों को डवलेपमेंट करने की योजना है। हस्तिनापुर तीर्थ नगरी के बाद जिले में यह दूसरा स्थल जो तीर्थ नगरी के रूप में देश-विदेश में अपनी पहचान बनाए हुए है। गांव के पर्यटन स्थल बनने के बाद यहां के ग्रामीणों की आय में भी बढ़ोतरी होगी, साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। 

सीडीओ व डीपीआरओ ने किया सर्वे
सीडीओ नूपुर गोयल, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने गांव पहुंचकर सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने नंगली तीर्थ के महामंडलेश्वर शिव प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। महामंडलेश्वर ने दोनों अधिकारियों को नंगली तीर्थ का भ्रमण कराया।

सीडीओ ने उनके समक्ष गांव को पर्यटन स्थल बनाने व यहां कई विकास कार्य कराएं जाने की बात रखी। महामंडलेश्वर ने कहा कि इस विषय को वह समिति के समक्ष रखेंगे। श्रद्धा के साथ गांव में शुद्धता बनी रहे।  इस तरह से कार्य होना चाहिए। समिति का जवाब आने के बाद वह अधिकारियों को अवगत कराएंगे। इस दौरान एडीओ पंचायत रामेश्वर दयाल, केपी नंगली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed