फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   eveteasing in TP nagar

टीपी नगर में युवतियों से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट

Tue, 05 Apr 2022 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
eveteasing in TP nagar
टीपीनगर में युवतियों से छेड़छाड़, विरोध करने पर स्वयंसेवक को पीटा
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर स्थित पार्क में घूम रही छात्राओं से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। घटना के समय शाखा में पहुंचे स्वयंसेवक ने विरोध किया तो सिर में पिस्टल मारकर उसे घायल कर दिया। बाद में आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस के साथ ही कैंट विधायक अमित अग्रवाल को भी इस बारे में अवगत कराया गया।

थाना क्षेत्र में बागपत रोड स्थित रघुकुल कालोनी के पास पार्क में घूमने के लिए यह युवतियां आई थीं। रविवार शाम पार्क में शाखा लगी थी। आरोप है कि दूसरी कालोनी में रहने वाले कई युवक आए और पार्क में घुस गए। उन्होंने युवतियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। शाखा में शामिल अनमोल ने आरोपियों का विरोध किया तो उससे मारपीट की गई। आरोप है कि युवकों ने उसके सिर पर पिस्टल मारी। बाद में शोर मचाने और अन्य लोगों के आने पर आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। युवतियों और अन्य लोगों का कहना है कि ऐसे मनचले अक्सर युवतियों और महिलाओं को परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed