{"_id":"67d1ed6aae9b6fd531098224","slug":"everyone-will-have-to-play-an-important-role-regarding-the-evils-spread-in-the-society-naresh-tikait-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107434-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में फैली बुराइयों को लेकर सभी को निभानी होगी अहम भूमिका : नरेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में फैली बुराइयों को लेकर सभी को निभानी होगी अहम भूमिका : नरेश टिकैत
विज्ञापन
रोहटा (मेरठ)। गांव आजमपुर में घनघस खाप के तत्वावधान में होली मिलन समारोह तथा सामाजिक चिंतन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने दहेज हत्याओं, भ्रूण हत्या, नशा, मृत्यु भोज आदि बुराइयों को दूर करने पर चर्चा की।
घनघस खाप के चौधरी सुखपाल सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ रही नशे की लत तथा समाज में दहेज हत्याओं को दूर करने के लिए समाज के लोगों को अहम भूमिका निभाने की जरूरत है। साथ ही भूजल स्तर का तेजी से गिरना आने वाली पीढ़ी के लिए सकारात्मक संदेश नहीं है। समय रहते समाज को ही इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है।
गठवाला खाप के राजेंद्र मलिक ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शादियों में बढ़ते खर्च को कम करके, बेटियों की शिक्षा पर ध्यान देने तथा मृत्यु भोज की प्रथा पर रोक लगाने की आवश्यकता है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए बेटा और बेटियों को शिक्षा तथा खेलों पर ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
चौधरी विरेंद्र सिंह, कालखंडे खाप से चौधरी संजय, चौहान खाप से चौधरी विवेक, चौ. सुभाष, चौबीसी खाप छपरौली, चौ. सुरेंद्र सिंह देश खाप, चौगामा खाप से कृषिपाल, जौला खाप, श्यौराण, देशवाल, पंवार, अहलावत, धनकड़, कुंटू, बेनिवाल, जटराना, निर्वाल आदि खापों के चौधरियों ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। अतिथियों को स्मृति चिह्न तथा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता चौधरी कर्मवीर सिंह व संचालन जय प्रकाश घनघस ने किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व एमएलसी चौधरी जगत सिंह, योगेश घनघस, चौधरी नरेश, योगेंद्र प्रमुख, बिजेंद्र प्रमुख, रणवीर दहिया, सुनील रोहटा, वेदप्रकाश, मलूक, अमरजीत तथा भारत सिंह आदि मौजूद रहे।