फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Everyone does Nihal Maiya Shakambhari

‘करती सबको निहाल मैया शाकंभरी’

Sat, 11 Jan 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Everyone does Nihal Maiya Shakambhari
‘करती सबको निहाल मैया शाकंभरी’
विज्ञापन

मेरठ। ‘करती सबको निहाल मैया शाकंभरी’ और ‘अर्जी लेकर तेरे दर आए हम, देवी मैया करना हम पर पर करम’ जैसे भजनों के साथ टी सीरीज भजन गायक रवि चंचल ने वेस्ट एंड रोड स्थित शाकंभरी देवी मंदिर में भजन संध्या का शुभारंभ किया। 56 भोग के बाद बच्चों ने मावे के केक से मां को भोग लगाया। साथ ही झांकियों के माध्यम से बच्चों ने धार्मिक प्रस्तुति दी।
मंदिर में नियमित रुप से आने वाले बच्चे यशी और प्रीशा ने संस्कृत में श्लोक प्रस्तुत किए। राजू सौदागर ने भजन ‘आज तो बधाई बाजे मां के भवन में’ और ‘प्यारा सजा है दरबार भवानी’ गीत प्रस्तुत किया। इस बीच उन्होंने बिगड़ी मेरी बना दे ओ शेरों वाली गीत से सभी का मन मोहा। कंचन तिवारी ने भी अपने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस बीच महाआरती के बाद मां को 56 भोग लगाए गए। बच्चों को प्रसाद स्वरूप खिलौने वितरित किए गए। इस बीच भजन गायक राजीव राज ने कहा मां ब्रह्माणी नमो नम:, हे रुद्राणी नमो नम:, सकरायवासनी नमो नम:, शाकंभरी मां नमोत्सतुते आदि भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजन में पंडित दिनेश शास्त्री, मनोज गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, सुरेश कुमार, संजय कुमार, संजय गुप्ता, प्रदीप कुमार, विशाल अग्रवाल, रिशु शर्मा, सुनील सक्सेना, दीपक कुमार, राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंदिर में हुई विशेष पूजा
शाकंभरी देवी मंदिर में 33 साल से अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित हैं। मंदिर में जयंती महोत्सव 2020 का आयोजन किया गया। मंदिर को विशेष रूप से गुब्बारों सहित देशी विदेशी फूलों से सजाया गया। मंदिर प्रांगण में सुबह मां के तिलक और पूजन के बाद पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस बीच मां को 56 भोग लगाए गए। कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed