{"_id":"6a8aecb3a1ded093ec05be4c","slug":"every-word-of-the-shiva-purana-impacts-ones-life-ambuj-mishra-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1281031-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव पुराण का हर शब्द जीवन प्रभावित करता है : अंबुज मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव पुराण का हर शब्द जीवन प्रभावित करता है : अंबुज मिश्रा
विज्ञापन
श्रीरामा संकीर्तन मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा संपन्न
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रजबन स्थित श्रीरामा संकीर्तन मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा संपन्न हो गई। कथा व्यास पंडित अंबुज मिश्रा ने कहा कि शिव महापुराण का श्रवण क्यों करना चाहद्धि इसके एक-एक शब्द का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
विद्वान आचार्य शिवा शुक्ला, सुधीर शास्त्री और लोचन मिश्रा ने मुख्य यजमान डौली गुप्ता परिवार, पूनम सोनकर परिवार और शकुंतला ठाकुर परिवार से विधि विधानपूर्वक पूजन कराया। इसके बाद भजनों की लहर से वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।
महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने उत्साहपूर्वक सभी 101 यजमानों को हवन यज्ञ संपन्न कराने पर बधाई दी। उन्होंने कथा में शामिल हुए श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भंडारा प्रसाद ग्रहण करने के लिए सभी को आमंत्रित किया। कार्यक्रम के प्रचार सचिव नवीना छाबड़ा और पं. राजेश शर्मा ने आयोजन के सफल समापन पर सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।