फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Every time the candidate from Saharanpur is declared in the first list, this time there is suspense.

Meerut News: हर बार पहली सूची में घोषित हुआ सहारनपुर का प्रत्याशी, इस बार सस्पेंस

Wed, 06 Mar 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 06 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Every time the candidate from Saharanpur is declared in the first list, this time there is suspense.
सहारनपुर। सहारनपुर प्रदेश की पहली लोकसभा सीट है। चार दिन पहले भाजपा आला कमान ने अधिकतर सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया, लेकिन पश्चिम में सहारनपुर और मेरठ समेत कई सीटों पर सस्पेंस बरकरार रहा है। पिछले कुछ चुनावों पर नजर डालें तो हर बार सहारनपुर सीट पर पहली सूची में प्रत्याशी के नाम घोषणा की गई, लेकिन इस बार आला कमान के इस फैसले ने न केवल दावेदारों की नींद उड़ा रखी है, बल्कि विपक्षी दलों में भी बैचेनी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 2019 में मिली बेहद नजदीक की हार से आला कमान इस बार पूरे मंथन में जुटा हुआ है। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो सहारनपुर सीट के लिए एक या दो नहीं, बल्कि पांच-छह दावेदार हैं, जो अलग-अलग समीकरण बैठाकर खुद की जीत के दावे आला कमान के सामने कर रहे हैं। दरअसल, आजादी के बाद सहारनपुर सीट 1996, 1998 और 2014 में ही भाजपा के हिस्से में आई है।
विज्ञापन


- कांग्रेस में चौंकाने वाला हो सकता है प्रत्याशी
जिस तरीके से भाजपा सहारनपुर सीट पर सस्पेंस बनाए हुए है वहीं गठबंधन में कांग्रेस के खाते में यह सीट जाने के बाद वहां पर भी सस्पेंस बना हुआ है। कांग्रेस से भी कई दावेदार मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। पूर्व विधायक इमरान मसूद के अलावा पूर्व एमएलसी गजे सिंह और जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली भी दावेदारी ठोक रहे हैं, लेकिन कांग्रेस किस पर दांव खेलेगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। पूर्व एमएलसी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। जो आला कमान के सामने जीत के दावे कर रहे हैं। पूर्व विधायक इमरान मसूद की तरह वह भी खुलकर कह रहे हैं कि उन्हें टिकट मिलेगा, अब पार्टी किस पर दांव खेलेगी इसका पत्ते भी जल्द ही खुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 2019 में यह था चुनाव परिणाम

सहारनपुर लोकसभा सीट को मुस्लिम बाहुल्य माना जाता है। हालांकि अन्य वर्ग की भी चुनाव में अहम भूमिका होती है। 2019 के चुनाव पर नजर डालें तो बसपा के हाजी फजलुर्रहमान ने 514139 वोट लेकर जीत हासिल की थी। जबकि भाजपा के राघव लखनपाल करीब 22 हजार वोटों से हार गए थे। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के इमरान मसूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed