फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   every district will become an export hub, will reduce the cost of transportation of products in the country says Anupriya Patel

विकास की बात: अनुप्रिया पटेल बोलीं- हर जिला बनेगा निर्यात हब, देश में उत्पादों के ट्रांसपोर्ट की लागत घटाएंगे

Sat, 18 Jun 2022 12:39 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Jun 2022 12:39 PM IST
विज्ञापन
every district will become an export hub, will reduce the cost of transportation of products in the country says Anupriya Patel
अमर उजाला कार्यालय में संवाद करतीं अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि  यूपी के हर जिले को निर्यात हब बनाएंगे। अभी देश के कुल निर्यात में यूपी की हिस्सेदारी पांच फीसदी है। कृषि उत्पादन जैसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें हम निर्यात कर सकते हैं। यूपी  सरकार ने भी एक्सपोर्ट प्रमोशन कमेटी बनाई है। संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया से मुक्त बाजार के समझौते हो चुके हैं। जल्द ही अमेरिका और कई यूरोपियन देशों से मुक्त व्यापार समझौते होंगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल दिल्ली रोड पर मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में शहर के उद्यमियों और व्यापारियों से संवाद कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि देश को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में अव्वल नंबर की ओर ले जाने में निर्यात का बड़ा योगदान होगा। देश में इंडिया इंडस्ट्रियल लैंड बैंक बनाएंगे।
विज्ञापन


उत्पादों के ट्रांसपोर्ट की लागत 13 प्रतिशत से 8 प्रतिशत पर लाएंगे। इसलिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बना रहे हैं। देश में 35 जगह मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब बन रहे हैं। इनमें से एक यूपी में हैं। पटेल ने कहा कि भारत ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से अपना पक्ष रखा है। दुनिया के विकसित देशों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत की गई है। प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों से एनओसी एक ही स्थान से उद्यमी प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में कार्य कर रहे शहर के उद्यमियों की भी समस्याएं सुनीं। क्लस्टर डेवलपमेंट कार्यक्रम से जुड़े सराफ आशुतोष अग्रवाल ने उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को गौतम बुद्ध की मूर्ति भेंट की।

every district will become an export hub, will reduce the cost of transportation of products in the country says Anupriya Patel
अमर उजाला कार्यालय में संवाद करतीं अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
यूपी ने तय की अपनी नीति
 केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उद्योग और व्यापार को बढ़ाने के लिए अपनी नीति स्पष्ट कर दी है। जिला स्तर पर एक्सपोर्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। नीति के तहर प्रत्येक उद्यमी को विकास में सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारा एफडीआई भी तेजी से बढ़ रहा है। मोदी सरकार में बड़ी संख्या में विदेशी कंपनियां भारत में आकर कार्य कर रही है।

उद्यमियों ने रखीं समस्याएं, दिए सुझाव 
 99 साल की लीज खत्म करे सरकार

औद्योगिक क्षेत्र में 99 साल की लीज बाधा बनी हुई है। विभिन्न विभागों से एनओसी में लेने में समस्याएं सामने आ रही हैं। -निपुन जैन, अध्यक्ष, परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन। 

 मेरठ में बने ज्वेलरी पार्क
 शहर में ज्वेलरी पार्क का निर्माण किया जाना चाहिए। एक ही कैंपस में पूरी व्यवस्था होनी चाहिए जिसमें प्रदर्शनी, ऑडिटोरियम, थियेटर सभी हाईटेक सुविधा होनी चाहिए। -रवि प्रकाश अग्रवाल, संरक्षक, बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन

सराफा बाजार को करें ओडीओपी में शामिल
 स्पोर्ट्स गुड्स की तरह मेरठ की आभूषण मंडी को भी ओडीओपी पैटर्न में शामिल किया जाना चाहिए। -विजय आनंद अग्रवाल, महामंत्री, बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन।

शहर का विकास आवश्यक
जिलों और प्रदेशों को आपस में जोड़ने की व्यवस्था बहुत ही तेजी से की गई। हाईवे का निर्माण हो रहा है। शहर के अंदर भी विकास में तेजी लाई जानी चाहिए। -बिजेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष, रोडवेज चैंबर ऑफ कॉमर्स।

एनसीआर में लगे प्रतिबंध हटाएं
दिल्ली एनसीआर में एनजीटी के द्वारा विभिन्न प्रतिबंध लगाए गए हैं। 30 सितंबर के बाद उद्योग में कोयला और जेनरेटरों का प्रयोग प्रतिबंधित किया गया है। इसे हटाया जाना आवश्यक है। - पंकज गोयल, संचालक, पंचवटी प्रयोगशाला प्राइवेट लिमिटेड।

सिंगल विंडो सिस्टम जरूरी
उद्योग को किसी भी कार्य को करने के लिए 27 विभागों से एनओसी लेनी होती है। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत की जानी चाहिए। -राजेंद्र सिंह, काउंसिल सदस्य, वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कामर्स।

every district will become an export hub, will reduce the cost of transportation of products in the country says Anupriya Patel
अमर उजाला कार्यालय में संवाद करतीं अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala

पानी की पाबंदी बड़ी समस्या
औद्योगिक क्षेत्र में पानी के इस्तेमाल पर बंदिशें लगाई गई हैं। पानी दोहन पर भी निगरानी रखी जा रही है। प्रतिबंध लगाने से पूर्व पानी की समुचित व्यवस्था आवश्यक है। -अतुल भूषण गुप्ता, उपाध्यक्ष, आईआईए नेशनल। 

जीएसटी जुर्माना बना परेशानी
जीएसटी पोर्टल में आए दिन समस्या रहती है। विभिन्न चालान आदि जमा करने में देरी होने पर जुर्माना लगा दी जाती है। ऐसे में दोगुना नुकसान होता है। -नवीन गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ।

व्यापारियों की जरूरत को समझें
 व्यापार को बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर विकास कार्य किए जाने चाहिए। मेरठ में पार्किंग के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाना चाहिए। -अजय गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ।

यह भी पढ़ें: 
UP Board Result 2022 Live: पश्चिमी यूपी के 10 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म, यहां देखें हर अपडेट

औद्योगिक क्षेत्र में विकास करें
सड़क, पानी, जलभराव आदि समस्या औद्योगिक क्षेत्र में बहुत अधिक बढ़ गई है। ऐसे में उद्योग भी प्रभावित हो रहा है। -अनिल पुंडीर, अध्यक्ष, मेजर ध्यानचंद नगर। 

गलतियां सुधार का मौका मिले 
जीएसटी में गलती सुधार का कोई मौका नहीं है। पहली अपील के बाद हाईकोर्ट जाना पड़ता है। विभागीय स्तर पर समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। -विनेश जैन, महानगर अध्यक्ष, कनफीडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन। 

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद:
अंबिक आयुर्वेद के डायरेक्टर आरके बंसल, अंबिक बॉयोलाइफ डायरेक्टर अतुल बंसल, कैंची क्लस्टर के वीसी शरीफ अहमद, एमएसएमई से आशुतोष अग्रवाल, हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ मंत्री अभिषेक रस्तौगी, मेरठ डिस्ट्रिब्यूटर एसोसिएशन से मनोज अग्रवाल, हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ महामंत्री अंकुर गोयल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed