फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Entered the house and beat up the girl, action demanded

Meerut News: घर में घुसकर युवती से मारपीट, कार्रवाई की मांग

Sun, 15 Mar 2026 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up the girl, action demanded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे की एक कॉलोनी में घर में घुसकर एक युवती के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

युवती ने बताया कि रविवार शाम करीब 5:00 बजे वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवक जबरन उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता का कहना है कि उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और उसका भाई मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने उसके भाई के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थर भी फेंके, जिनमें से कुछ पड़ोसी के घरों में जाकर गिरे। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता मौके पर पहुंचे और डायल 112 तथा 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायल युवती को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता का कहना है कि घटना का वीडियो उसके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी मवाना से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed