Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encroachments removed, 72 e-rickshaws seized

Meerut News: अतिक्रमण हटवाया, 72 ई-रिक्शा सीज

Thu, 26 Nov 2026 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Encroachments removed, 72 e-rickshaws seized
पुलिस, नगर निगम और एआरटीओ की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बृहस्पतिवार को हापुड़ अड्डा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में यातायात पुलिस, एआरटीओ और नगर निगम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सड़क और सार्वजनिक मार्गों से अतिक्रमण हटवाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 72 ई-रिक्शा सीज कर दिए गए।

एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अभियान के दौरान हापुड़ अड्डा क्षेत्र में सड़क पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। सड़क किनारे और सार्वजनिक मार्गों पर यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटवाया गया। संयुक्त टीम ने ई-रिक्शा की चेकिंग की। नियमों के विपरीत संचालित और यातायात व्यवस्था में बाधा बन रहे 72 ई-रिक्शा सीज किए गए। एसपी यातायात के अनुसार शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर जाम की समस्या को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed