{"_id":"5dcb12128ebc3e5b764cc203","slug":"encounter-vicious-johnsina-shot-meerut-news-mrt4532677157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ 25 हजार का इनामी जॉनसीना, कई मामलों में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ 25 हजार का इनामी जॉनसीना, कई मामलों में था वांछित
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के लिसाड़ी गेट के शौकीन गार्डन में मंगलवार को मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश शुऐब उर्फ जॉनसीना को पैर में गोली जा लगी। पुलिस ने बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक कृष्णपाड़ा कोतवाली निवासी शुऐब व उसका दोस्त आलम लिसाड़ी गेट में कोई वारदात करने जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल ने चेकिंग शुरू कर दी।
इस दौरान शुऐब व आलम बाइक से पहुंचे तो पुलिस ने उनको रुकने को कहा। लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली शुऐब के पैर में लगी। सीओ ने बताया कि शुऐब शातिर अपराधी है।
विज्ञापन
वह हत्या, लूट व जानलेवा हमले के मामले में जेल जा चुका है। लूट के दौरान वह गोली चलाता है। उस पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी आलम को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।