फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter : two brothers arrested for killing RLD leader

Encounter : रालोद नेता की हत्या करने जा रहे दो भाई गिरफ्तार

Wed, 04 Oct 2017 10:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 04 Oct 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
Encounter : two brothers arrested for killing RLD leader
मुठभेड़ के बाद दो भाई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बागपत पुलिस ने लौहड्डा गांव के जंगल में मुठभेड़ के बाद दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो तमंचे भी बरामद किए। दोनों सिरसली गांव में भूपेंद्र की हत्या में पैरवी कर रहे उसके भाई और रालोद नेता की हत्या करने जा रहे थे। 

विज्ञापन


पढ़ें : प्रेमिका के सहारे 50 हजार के इनामी तक पहुंची STF, मुठभेड़ में ढेर
विज्ञापन

    
गिरफ्तार बदमाशों में आयुष उर्फ छोटू और अर्जुन पुत्र सतेंद्र सिरसली गांव के हैं। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया मंगलवार की सुबह सूचना मिली दो बदमाश (जो सगे भाई हैं) अपने भाई की हत्या की पैरवी कर रहे रालोद नेता प्रवीण तोमर की हत्या करने के लिए जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस बल ने लौहड्डा गांव के पास चेकिंग शुरू की तो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर युवक लौहड्डा जंगल की ओर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस ने घेरकर दोनों को दबोचा और इनके पास से दो तमंचे बरामद किए। पकड़े गए दोनों बदमाश सिरसली गांव के दिल्ली में फायरमैन भूपेंद्र की हत्या में जेल गए, अब जमानत पर हैं। भूपेंद्र हत्याकांड में उसका भाई रालोद नेता प्रवीण तोमर मुख्य गवाह है और हत्या की पैरवी कर रहा है। दोनों भाई उसे मारने जा रहे थे। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े  इनामी रवि शर्मा निवासी बिजरौल के साथी है। रवि को पुलिस ने रविवार को पकड़ जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed