फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter : three accused arrested, looted luggage recovered

मुठभेड़ : धरे गए तीन बदमाश, तमंचे सहित लूटा हुआ सामान बरामद

Sun, 10 Dec 2017 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 10 Dec 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
Encounter : three accused arrested, looted luggage recovered
तीन बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को दबोचकर लूट की दो घटनाओं का खुलासा किया है। पकड़े गए बदमाशों से तमंचे और लूटा गया सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों का चालान कर दिया है। उधर, शिवाला कलां थाना पुलिस ने भी एक बदमाश को लूटी गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पढ़ें : Encounter : 20 हजार के इनामी शूटर को जांबाज अफसर ने मारी गोली
विज्ञापन


थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात मुरादाबाद रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने अस्करीपुर गेट के पास खड़े तीन युवकों को टोका। उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया और भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम जाकिर उर्फ गुड्डु निवासी गांव अस्करीपुर, परीक्षित उर्फ पिंटू शर्मा निवासी मोहल्ला चौधरियान नूरपुर, चांद मोहम्मद निवासी मोहल्ला पतियापाड़ा चांदपुर बताए। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए तीनों शातिर किस्म के बदमाश हैं। पूछताछ में उन्होंने छह दिसंबर को गोहावर अस्करीपुर मार्ग पर गोहावर जैत निवासी यासीन, सात दिसंबर को अस्करीपुर के पास हुई एक अन्य लूट करना स्वीकार किया है। उन्होंने चांदपुर में भी कई वारदात की हैं। उनके पास से दो अवैध तमंचे, तीन कारतूस के अलावा लूटे गए सामान में से तीन मोबाइल, सोने की चेन के अलावा नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों बदमाशों का चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : लूट की Live तस्वीरें, तमंचे की नोक पर लूटी ज्वैलरी शॉप, फायरिंग

Encounter : three accused arrested, looted luggage recovered
तमंचे बरामद - फोटो : अमर उजाला

उधर, शिवाला कलां थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने रामगंगा नहर पर मालवा पुल के पास बाइक पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने इनमें से एक को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मुजम्मिल निवासी गांव अकबरपुर तिगरी थाना हीमपुर दीपा बताया।। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, पल्सर बाइक बरामद हुई। पूछताछ में बताया कि बरामद बाइक उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ एक माह पूर्व हल्दौर थाना क्षेत्र की एक नहर से लूटी थी। फरार हुए बदमाश के बारे में भी उसने जानकारी दे दी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दिल्ली से चोरी की गई एक अन्य बाइक भी बरामद की। पकडे़ गए बदमाश का चालान कर दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed