{"_id":"5a225b2d4f1c1b7a548c09fa","slug":"encounter-police-shot-dead-on-the-crook-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़: पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो धरे, गोमांस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़: पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो धरे, गोमांस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 02 Dec 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ। गोमांस से भरी गाड़ी को लेकर भाग रहे तीन बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मारी। दोनों ओर से तोबड़तोड़ फायरिंग हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो क्विंटल गोमांस और 315 बोर का तमंचा सहित एक कारतूस बरामद किया। जबकि एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 20 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि थानाभवन क्षेत्र की ओर से कुछ बदमाश सेंटरो कार में गोमांस लेकर बेगमपुल की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए बदमाशों की घेराबंदी कर ली। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मारी। इसके बाद सीओ सिविल लाइन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
वहीं एसपी सिटी मानसिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि इस्लू पुत्र जबरदीन, शहजाद सहित तीन बदमाश एक कार में गोमांस लेकर जा रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने तीनों आरोपियों का पीछा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अभी तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/