{"_id":"5a3a6e0f4f1c1bc45b8bd2cb","slug":"encounter-the-officer-shot-a-prize-accused-one-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Encounter: 20 हजार के इनामी को मारी गोली, एक बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Encounter: 20 हजार के इनामी को मारी गोली, एक बदमाश फरार
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद जांबाज अफसरों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली मार दी। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उसका साथी पुलिस पर फायरिंग करता हुआ फरार हो गया।
विज्ञापन
एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में बदमाशों के खिलाफ चल रहे अभियान में मंगलवार रात पौने 12 बजे कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह और एसएसआई सुनील दत्त टीम के साथ कांधला-कैराना रोड मायापुर नाला पटरी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जहानपुरा की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग से एक बदमाश की टांग में गोली लगी। जबकि दूसरा बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से तमंचा 315 बोर, चार कारतूस और बाइक बरामद की। घायल बदमाश को पुलिस ने कैराना सीएचसी लाकर उपचार कराया, जिसके बाद उसको शामली सीएचसी ले जाकर भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
पढ़ें : Encounter : 20 हजार के इनामी शूटर को जांबाज अफसर ने मारी गोली
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश वासिल कैराना क्षेत्र के गांव मंडावर का रहने वाला है। वासिल और उसके साथियों ने 2017 में ही झिंझाना क्षेत्र के गागौर निवासी विकास चौधरी का ट्रैक्टर लूटा था। कुछ समय बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान वासिल को गिरफ्तार करके लूटा गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया था। इसके अलावा 2016 में भी वासिल के खिलाफ झिंझाना थाने में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ। काफी समय से वासिल फरार चल रहा था, जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मामले में वासिल निवासी मंडावर और फरार बदमाश फरमान निवासी मंडावर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार वासिल को बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/