फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter again on the highway, shot in the leg and caught the robber

मेरठ: हाईवे पर फिर मुठभेड़, पैर में गोली मारकर लुटेरा दबोचा

Thu, 09 Feb 2023 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Encounter again on the highway, shot in the leg and caught the robber
मेरठ। एनएच-58 स्थित वेदव्यासपुरी पुलिस चौकी के पास छह दिन पहले बदमाशों ने तीन घंटे में लूट की पांच वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी थी। इसी स्थान पर बदमाश बार-बार लूट कर रहे हैं। शायद यहीं वजह है कि पांच दिन में दो बार मुठभेड़ में टीपीनगर पुलिस-एसपी सिटी की टीम ने दो बदमाशों को गोली मारकर गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों का हाईवे पर होने वाली लूट से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं निकला। इनमें एक बदमाश डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तांबे का तार चोर और दूसरा मेडिकल थाने का गैंगस्टर था।
विज्ञापन

बुधवार को वेदव्यासपुरी पुलिस चौकी पर एसपी सिटी की स्पेशल टीम और टीपीनगर पुलिस चेकिंग कर रही थी। बाइक पर आते दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक युवक के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल युवक ने अपना नाम भूदेव उर्फ काके निवासी नेहरू रोड बड़ौत बागपत बताया है। उसने 2022 में चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के सामने ओम धर्मकांटे पर चार साथियों के साथ मिलकर दिनदहाड़े लूट की थी। लुटेरे जेल चले गए थे। पुलिस ने मेडिकल थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें भूदेव फरार चल रहा था। एसएसपी ने आरोपी पर 15 हजार का इनाम कर दिया था। इससे पहले शनिवार को भी इसी टीम ने मुठभेड़ में समीर निवासी मकबरा डिग्गी रेलवे रोड को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के खिलाफ दौराला थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन



हाईवे पर लूट करने वाले बदमाशों का सुराग नहीं
तीन फरवरी को बाइक सवार दो बदमाशों ने जैन शिकंजी के मालिक जगदीश कुमार सहित पांच लोगों से वेदव्यासपुरी पुलिस चौकी के पास तीन घंटे में लूटपाट की वारदात की थी। हाईवे पर लुटेरों का छठवें दिन भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी, लेकिन वहां पर मुठभेड़ में गोली मारने का सिलसिला जारी है। एसपी सिटी का कहना कि हाईवे पर घटना होने के बाद पुलिस टीम रोजाना वहां पर संघन चेकिंग कर रही है। हाईवे पर लूट करने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed