फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emperor Mihir Bhoj was a true guardian of Indian culture: Khatik

भारतीय संस्कृति के सच्चे संरक्षक थे सम्राट मिहिर भोज : खटीक

Sun, 13 Sep 2026 06:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Emperor Mihir Bhoj was a true guardian of Indian culture: Khatik
मवाना में मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते किसान यूनियन के कार्यकर्ता स्रोत संवाद
जयंती पर विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन कर सम्राट मिहिर भोज को किया नमन
विज्ञापन

शौर्य को किया याद, जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर रविवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया गया। एक कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज प्रतापी शासक होने के साथ भारतीय संस्कृति और सीमाओं के सच्चे संरक्षक थे।
मुख्य कार्यक्रम में तहसील चौराहे पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, भाजपा नेता समीर चौहान, मधुर कौशिक और सुभाष गुर्जर समेत अन्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। दिनेश खटीक ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज के जीवन से सत्य, न्याय और राष्ट्र रक्षा की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने युवाओं से महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र की धरोहर होते हैं। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। समीर चौहान और मधुर कौशिक ने भी विचार रखे। सुभाष ने अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि, मास्टर कृष्ण पाल यादव, निर्मित यादव, आकाश गुर्जर, संदीप मावी उर्फ सेट्टी और मोनू गुर्जर ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील धामा, प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष मेरठ गौरव गुर्जर समेत पदाधिकारियों ने थाने के पास स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पवन गुर्जर ने बताया कि परिवार के एक सदस्य के साथ हुए दुखद हादसे के चलते मवाना में प्रस्तावित गुर्जर समाज की पदयात्रा स्थगित कर दी गई है।


बसपा मंडल कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष मोहित जाटव और कार्यकर्ताओं ने तहसील तिराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।सपा के पूर्व प्रदेश सचिव किशोर वाल्मीकि, मोनू पंवार, गौरव गुर्जर, अवनीश चौधरी, संदीप जाटव और शुभम यादव ने भी तहसील रोड पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मवाना में मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते किसान यूनियन के कार्यकर्ता स्रोत संवाद

मवाना में मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते किसान यूनियन के कार्यकर्ता स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed