फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emotional enactment of Meghnath's killing and Sulochana Sati's leela

Meerut News: मेघनाथ वध और सुलोचना सती की लीला का भावपूर्ण मंचन

Tue, 30 Sep 2025 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Emotional enactment of Meghnath's killing and Sulochana Sati's leela
सरधना। रामलीला मैदान में आयोजित श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में मंगलवार की संध्या श्री रामा मंडल द्वारा मेघनाथ वध और सुलोचना सती की अत्यंत भावुक व दर्शनीय लीला का मंचन किया गया। राम-रावण युद्ध को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंचन के दौरान जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

लीला में दर्शाया गया कि कैसे भगवान श्रीराम और रावण की सेनाओं के मध्य भयंकर युद्ध होता है। मेघनाथ और लक्ष्मण के बीच जबरदस्त संग्राम होता है, जिसमें अंततः लक्ष्मण मेघनाथ का वध करते हैं। मेघनाथ की पत्नी सुलोचना द्वारा सती होने की मार्मिक लीला प्रस्तुत की गई, जिसने सभी दर्शकों की आंखें नम कर दीं। सुलोचना की सती होने की लीला ने यह सिखाया कि प्रेम, निष्ठा और आत्मबलिदान भी धर्म का महत्वपूर्ण अंग हैं।
विज्ञापन

कमेटी के संयोजक शरद त्यागी ने बताया कि अगले प्रसंग में कुंभकरण वध, रावण वध और राम का राज्याभिषेक प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में लीला में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सूर्यदेव त्यागी, मंगू प्रधान, अर्जुन राणा, कन्हैया त्यागी, ओमकुमार पुंडीर, अभिषेक, राहुल सैनी, सुनील शर्मा, आलोक जैन, राजकुमार प्रजापति, प्रदीप बुद्धिराजा, हर्षिल मित्तल, नवीन बंसल, महिपाल वाल्मीकि, सुमित, ललित, रवि प्रजापति, संजय व राहुल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed