फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity will be disrupted in many areas of the city today.

Meerut News: आज शहर के कई क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली

Mon, 06 Oct 2025 08:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
Electricity will be disrupted in many areas of the city today.
तकनीकी कार्य चलने की वजह से फीडरों से बंद होगी विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण आज शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर के कंकरखेड़ा देहात उपकेंद्र क्षे जिटौली फीडर और टाउन फाइव क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। डिफेंस एंक्लेव के डाबका, सैनिक विहार के आर्क सिटी, पल्लवपुरम के एफ पॉकेट, सोफीपुर, सिविल लाइन के ईके रोड, सिविल लान, मंगलपांडे नगर के गढ़ रोड, सेंट लुक्स के साकेत कुंज, गोल मार्केट, विवि उपकेंद्र क्षेत्र के एपेक्ट टावर व जेल चुंगी फीडर क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। न्यू सूरजकुंड के दयाल बाग, जागृति विहार के शास्त्रीनगर, न्यू मेडिकल, एल ब्लॉक उपकेंद्र के के ब्लॉक फीडर, गंगा सागर, न्यू शिव लोक, कृष्णा लोक आदि फीडरों पर आज विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा सेंट्रल मार्केट, आवास विकास, जय देवी नगर, जाकिर कालोनी, हापुड़ रोड, मलियाना, ऋषिनगर, गोला बढ़, मुल्ताननगर, गोला कुंआ, आजाद रोड, लिसाड़ी गेट, प्रह्लाद नगर, लिसाड़ी रोड, जामिया चौक, माधवपुरम, रामलीला ग्राउंड, नूर नगर की पुलिया क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और इंद्रलोक, आशियाना, हापुड़ रोड पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।


बारिश से गुल हुई बिजली, उपभोक्ता रहे परेशान
मेरठ। सोमवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण उपभोक्ता परेशान रहे। दोपहर में हुई तेज बारिश के बाद घंटाघर, नौचंदी, मोहनपुरी समेत कई उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली नहीं रही। नौचंदी उपकेंद्र क्षेत्र में 33 केवी की लाइन में फाल्ट के कारण 4 घंटे तक बिजली नहीं रही। इसके अलावा घंटाघर के पटेल नगर, खैर नगर क्षेत्र में बार बार बिजली आने जाने के कारण उपभोक्ता परेशान रहे। कहीं फाल्ट तो कहीं मरम्मत कार्यों के कारण बिजली बाधित रही। दिल्ली रोड, टीपीनगर, मलियाना, बेगमपुल, सिविल लाइन, विवि रोड आदि क्षेत्र में मरम्मत कार्यों के कारण सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed