फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Electricity' showing tantrums even when demand is low

मांग कम होने पर भी नखरें दिखा रही बिजली

Fri, 18 Oct 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
'Electricity' showing tantrums even when demand is low
मांग कम होने पर भी नखरें दिखा रही ‘बिजली’
विज्ञापन

- मौसम के हल्का ठंडा होने पर लगातार कटवाई जा रही बिजली
मेरठ। मांग कम होने पर भी ‘बिजली’ खूब नखरें दिखा रही है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब किसी बिजलीघर क्षेत्र में बिजली न कटवाई जाती हो। बृहस्पतिवार को भी कई बिजलीघर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

मौसम हल्का ठंडा होना शुरू हो गया है। लोगों ने एसी और पंखों का इस्तेमाल करना कम कर दिया है। इससे बिजली की मांग में भी कमी आई है। लेकिन पीवीवीएनएल अभी भी शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। बृहस्पतिवार को भी लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, नौचंदी, हापुड़ रोड, पुराना आरटीओ, टाउन हाल, लेडीज पार्क, कंकरखेड़ा, अमन विहार, मेडिकल, सिविल लाइन, शारदा रोड आदि बिजलीघर क्षेत्र में तीन से चार घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। यही हाल गांवों का भी है। गांव और नलकूपों को भी शेड्यूल अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गांव में 18 घंटे की बजाय 12 से 13 घंटे और नलकूपों को 10 घंटे की बजाय 7 से 8 घंटे आपूर्ति की जा रही है। इस बारे में मुख्य अभियंता मेरठ जोन एसबी यादव का कहना है कि कि त्योहारों को देखते हुए मेंटीनेंस कार्य तेजी से कराए जा रहे है। जिससे भरपूर बिजली दी जा सके। इसके चलते ही बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए प्रभावित हो रही है। जल्द ही यह ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed