फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity Corporation stopped power supply to ten villages with arrears of 35 crores in Saharanpur

सहारनपुर: विद्युत निगम की बड़ी कार्रवाई, 35 करोड़ के बकाएदार दस गांवों की बिजली आपूर्ति बंद  

Tue, 21 Jan 2020 06:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Jan 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation stopped power supply to ten villages with arrears of 35 crores in Saharanpur
बिजली
सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र में सरचार्ज की छूट और किस्तों में बिल की बकाया धनराशि जमा कराए जाने का अवसर मिलने के बाद भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर 35 करोड़ के बकाएदार विद्युत वितरण खंड बेहट के 10 गांवों की बिजली काट दी गई है। अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह द्वारा की गई इस कार्रवाई से संबंधित गांवों में खलबली मची है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण उपभोक्ताओं को सरचार्ज की छूट देते हुए उन्हें अपने बकाया बिलों की धनराशि को 24 किस्तों में जमा कराने की सुविधा दी गई थी और शहरी क्षेत्र में यह धनराशि 12 किस्तों में जमा करानी थी। 
विज्ञापन

इसके बाद भी विद्युत वितरण खंड बेहट क्षेत्र के 10 गांवों में उपभोक्ताओं ने आसान किस्त योजना के तहत बिलों की बकाया धनराशि जमा कराने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, जबकि विभाग द्वारा इन गांवों में कैंप भी लगाए गए। व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया। नोटिस भी बांटे गए। 

इस सब के बावजूद इन सभी गांवों से मिलाकर कुल 55 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराए। फतेहपुर में सबसे ज्यादा 254 बकाएदार ऐसे है, जो 50 हजार से अधिक के हैं। कुल मिलाकर इन सभी 10 गांवों में उपभोक्ताओं पर 35 करोड़ रुपये बकाया है। इसलिए सभी गांवों की बिजली आपूर्ति काट दी गई है। जब तक सभी उपभोक्ता आसान किश्त योजना के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं कराते उनकी आपूर्ति शुरू नहीं कराई जाएगी। 
इन गांवों की बिजली काटी गई
फतेहपुर, सुंदरपुर, मुजफ्फरी, साढ़ौली भूड़, उसंड, पठानपुरा, खुर्रमपुर, नगला झंडा, शेरपुर पेलो, जानीपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed