{"_id":"67b0c1ee04029e04f506a239","slug":"electrical-contractor-died-due-to-electric-shock-family-created-ruckus-mawana-news-c-228-1-mwn1001-102740-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: करंट से विद्युत संविदाकर्मी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: करंट से विद्युत संविदाकर्मी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव गणेशपुर में हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय करंट लगने से संविदाकर्मी मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी पहुंचकर हंगामा किया और संविदाकर्मी की मौत का आरोप विद्युत उपखंड केंद्र हस्तिनापुर में तैनात एसएसओ पर लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे गणेशपुर गांव में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर गणेशपुर निवासी विद्युत संविदाकर्मी संदीप (34) पुत्र निरंजन विद्युत उपखंड केंद्र हस्तिनापुर में तैनात एसएसओ ओमप्रकाश से शटडाउन लेकर कार्य करने के लिए खंभे पर चढ़ा तो लाइन में करंट आने के कारण वह बुरी तरह झुलस गया।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत उपखंड केंद्र पर तैनात एसएसओ ने गणेशपुर का शटडाउन नहीं लिया। उसने रहमापुर का शटडाउन ले लिया। इस कारण संदीप बुरी तरह झुलस गया। उसे सीएचसी पर लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, विद्युत उपखंड केंद्र के जेई बिजेंद्र कुमार और एक्सईएन भूपेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण भी सीएचसी पर पहुंच गए। उन्होंने बिजली घर पर तैनात एसएमओ ओमप्रकाश पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और विद्युत विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने अधिकारियों के आने तक पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। इसके बाद वह शव को विद्युत उपखंड केंद्र पर लेकर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
एसडीएम अंकित कुमार, सीओ अभिषेक पटेल भी मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारी, मृतक के परिजनों और जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के इंद्रजीत सिंह जयंत ने बातचीत की। परिजनों की कुछ मांगों को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मान लिया। अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आर्थिक मदद का आश्वासन
विद्युत विभाग के एक्सईएन भूपेंद्र कुमार ने एसडीएम अंकित कुमार और नायब तहसीलदार सचिन चौधरी व सीओ अभिषेक पटेल और मृतक के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से मृतक की पत्नी को साढ़े सात लाख रुपये, विभाग की ओर से पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। मृतक की पत्नी को संविदाकर्मी की नौकरी और पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर परिजन मान गए और धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
लापरवाही में एसएसओ निलंबित
विद्युत विभाग के एक्सईएन ने बताया कि विद्युत कार्यों में लापरवाही बरतने पर उपखंड केंद्र पर तैनात एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिसमें उन्हें निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विद्युत संविदाकर्मी की मौत से पत्नी और बच्चों का बुरा हाल
मृतक संदीप दो साल से विद्युत विभाग में संविदाकर्मी के तौर पर नौकरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पति की मौत से पत्नी निशा बार-बार बेसुध हो रही थी। उसका कहना था कि अब संदीप के बाद परिवार का पालन पोषण कौन करेगा। संदीप के तीन बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़ी बेटी तुलसी (12), आरोही (11) और छोटा बेटा आर्यन (6) है। परिजन विद्युत विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से बच्चों की परवरिश को लेकर भी अपील कर रहे थे।