फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electric buses will be inaugurated today in Meerut, will be equipped with safety equipment

खुशखबर: आज से मेरठ में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, सुरक्षा उपकरणों से होंगी लैस, इतना रहेगा किराया 

Tue, 04 Jan 2022 01:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Jan 2022 01:14 PM IST
सार

नगरीय यातायात को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने शहर के लिए पर्यावरण हितैषी 50 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की हैं।

विज्ञापन
Electric buses will be inaugurated today in Meerut, will be equipped with safety equipment
E-bus meerut - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय के इंतजार के बाद आधी अधूरी तैयारी के बीच मंगलवार को इलेक्ट्रिक बसों का लोकार्पण हो गया। मेरठ को अभी दो बसें मिली हैं। शाम 6:15 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ नें से वर्चुअल लोकार्पण किया। ये दोनों बसें पुलिस लाइन में लाई गईं, जहां से हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना किया गया।  मेरठ समेत सात शहरों को ई-बस मिलेगी। हालांकि लोहियानगर स्थित सिटी बस अड्डे पर इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन तैयार नहीं हो सका है।

विज्ञापन


अधिकारियों का दावा हैं कि जल्द ही बाकी बसें भी मेरठ पहुंचेंगी। इसके बाद 25 बसों की दूसरी खेप भेजी जाएगी। ई बस में पांच कैमरे लगे हैं, वहीं दिव्यांगों के लिए रैंप भी लगाया गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन बसों में सफर आसान होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  यूपी: देवबंद में आज एटीएस सेंटर का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, रैली को भी करेंगे संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा से लैस हैं बस 
शहर में दौड़ने जा रही इलेक्ट्रिक बस सुरक्षा से लैस हैं। बसों में पांच कैमरे लगे हैं और महिलाओं के लिए पैनिक बटन भी दिया गया है। दरवाजे खुले होने की स्थिति में बस आगे नहीं बढ़ सकेगी। बस में लगे कैमरों को जीपीएस से जोड़ा गया है। आफिस में बैठे ही बस की लोकेशन ट्रेस की जाएगी।

एक घंटे की चार्जिंग में चलेगी 150 किलोमीटर 
ई-बस में टर्बो चार्जिंग सिस्टम लगा है। मात्र एक घंटे की चार्जिंग में बस 150 किलोमीटर का सफर तय करेगी। बस 28 सीटर है और इसे बस कंपनी के ही चालक संचालित करेंगे। परिचालक एमसीटीएसएल आउटसोर्स करेगी। चालकों और परिचालकों को बस संचालन का प्रशिक्षण देने के बाद ही बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। 

दस रुपये न्यूनतम और 50 रुपये अधिकतम किराया 
ई-बस में न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 50 रुपये होगा। ये किराया किलोमीटर स्लैब के आधार पर तय किया गया है। शुरुआती तीन किलोमीटर तक लोगों को कम से कम दस रुपये खर्च करने होंगे। 


संभावित रूट

-मेडिकल कॉलेज से लखवाया और सुभारती विवि

-लोहिया नगर से मोदीनगर वाया मोदीपुरम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed