फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly bike rider dies in road accident near Kurali

Meerut News: सड़क दुर्घटना में कुराली के पास बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

Wed, 26 Nov 2025 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Elderly bike rider dies in road accident near Kurali
जानीखुर्द (मेरठ)। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बुधवार की शाम गांव कुराली के पास दो बाइक सवार व्यक्तियों की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक बुजुर्ग की गंभीर रूप से घायल होने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बागपत जनपद के गांव अमीपुर थाना बालैनी निवासी सतपाल (65) पुत्र महाराज सिंह अपनी बाइक से मेरठ किसी काम के लिए जा रहे थे। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर गांव कुराली के पास स्थित साईं मंदिर के पास एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में सतपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार अमन निवासी गांव रघुनाथपुर भी दुर्घटना में घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार सतपाल हेलमेट पहने हुए था। टक्कर के बाद हेलमेट भी टूट गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक में मिले कागजों से पहचान कर परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed