फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ek saal me 50 hujaar ki cycle

एक साल, 50 हजार लगाकर बनाई छह फीट ऊंची साइकिल

Sat, 09 Dec 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Dec 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
ek saal me 50 hujaar ki cycle
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 अभिनेता धर्मेंद्र के एक फैन ने एक साल और 50 हजार रुपये लगाकर छह फीट ऊंची साइकिल बनाई है। इस अनोखी साइकिल से वह धर्मेंद्र से उनके जन्मदिन पर मिलने के लिए मुंबई रवाना भी हो गया। शशि कपूर के निधन के बाद उसे अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। धर्मेंद्र ने शशि के निधन के बाद अपना जन्मदिन मनाने से मना कर दिया। 
विज्ञापन

 लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रसीदनगर निवासी शेरू रिक्शे वाले के नाम से मशहूर है। वह चलाता ट्रक है। शेरू  धर्मेंद्र का फैन है। कुछ साल पहले वह रिक्शे से मुंबई गया था। धर्मेंद्र से मुलाकात की थी। शेरू धर्मेंद्र के घर पर रुका था। इस बात मुलाकात के लिए कुछ अलग करने की ठानी। एक साल में छह फीट ऊंची  और 12  फीट  लंबी साइकिल बनाने में एक साल लगा। साइकिल  के  रिम  में 64 स्पॉक हैं। फ्रेम तैयार करने में कई महीने लगे। रिम और टायर जोड़कर बनाए। गद्दी में शॉकर लगाया है। साइकिल पर प्रोजेक्टर से धर्मेंद्र की फिल्म दिखाने की भी व्यवस्था  है। शेरू के मुताबिक उसका बेटा शेर अहमद बाइक से आगे चलता है, वह साइकिल से पीछे चलता है। धर्मेन्द्र के जन्मदिन पर मुम्बई जाने के लिए निकला पर पता चला की शशि कपूर की मृत्यु होने पर धर्मेंद्र जन्मदिन नहीं मना रहे हैं। इसलिए वह रास्ते से लौट आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed