{"_id":"684353fb3d4be4f0640e0d86","slug":"ek-din-me-saamne-aaye-6-maamle-meerut-news-c-14-1-mrt1002-882831-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में सामने आए कोरोना के छह मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में सामने आए कोरोना के छह मरीज
विज्ञापन
मेरठ। शहर में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को जिले में 11 लोगों की जांच की गई। इनमें से छह लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से दो मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। जबकि चार मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
सीएमओ ऑफिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉजिटिव कोरोना मरीजों में चार युवा और दो बुजुर्ग शामिल हैं। जो शहर और छावनी क्षेत्र के रहने वाले हैं। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों में एक 21 वर्षीय युवक और एक दो महीने की बच्ची शामिल है। बच्ची कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके माता-पिता के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। युवक को मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है।
मेडिकल कॉलेज में किए गए पुख्ता इंतजाम
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के हेड और कोविड संबंधी जानकारी देने के लिए नियुक्त प्रवक्ता डॉ. अरविंद ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं। मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गई सभी तैयारी पूूरी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर भी स्थिति की निगरानी की जा रही है।
पिछले दिनों आई लड़की स्वस्थ
सीएमओ ने बताया कुछ दिन पहले कोविड पॉजिटिव पाई गई एक युवती का क्वारंटाइन पीरियड पूरा हो चुका है और वह अब पूरी तरह स्वस्थ है। डॉ. कटारिया ने लोगों से अपील की है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग और टेस्टिंग कर रही हैं। ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके।
मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्ची की स्थिति स्थिर
मेडिकल कॉलेज में कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉ. अरविंद ने बताया कि बच्ची और युवक दोनों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बच्ची के माता-पिता की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने और आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य विभाग भी हुआ सक्रिय
जिले में कोविड के मामलों में अचानक आई इस उछाल ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है। सीएमओ ने सभी अस्पतालों को कोविड मरीजों के लिए बेड, ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, लोगों से टीकाकरण और बूस्टर डोज लेने की अपील की जा रही है ताकि वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा को मजबूत किया जा सके।
-- --
एक दिन में सामने आए कोरोना के छह मरीज
- कोविड से बचाव के उपायों की अनदेखी से बढ़ रहा खतरा
- बीमारी बढ़ने का सबसे बढ़ा कारण लापरवाही
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में कोविड-19 के प्रति लोगों की लापरवाही चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार जागरूक करने के बाद भी लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। शहर में न तो लोग मास्क का उपयोग कर रहे हैं और न ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
शहर में हो रहे सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सार्वजनिक स्थान, बाजार और सामाजिक समारोहों में हजारों की भीड़ बिना किसी सावधानी के जुट रही है। स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों की अनदेखी से कोविड के बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है। क्रिटिकल केयर सोसाइटी के अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि मास्क पहनना, नियमित हाथ धोना और सेनिटाइजर का उपयोग अब भी जरूरी है। इसके अलावा, खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
- भोजन शैली में लाएं बदलाव
- आईएमए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल ने कहा कि अब जरूरी है कि पौष्टिक आहार, विटामिन-सी युक्त फल, हल्दी, अदरक और गर्म पानी का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है। इसका सेवन करें। तैलीय और जंक फूड से परहेज करें। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने और भीड़भाड़ वाले आयोजनों से बचने की अपील की है।