फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight month old girl dies in district hospital, uproar

Meerut News: जिला अस्पताल में आठ माह की बच्ची की मौत, हंगामा

Thu, 26 Sep 2024 03:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 26 Sep 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Eight month old girl dies in district hospital, uproar
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में आठ माह की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पता लगने पर भीम आर्मी कार्यकर्ता पहुंचे। इसके बाद बच्ची की मौत पर अस्पताल में हंगामा हुआ। पुलिस भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र का है। मंगलवार को थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी विक्की अपनी आठ माह की बच्ची अर्षी की तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाया था। जिसके बाद बच्ची को बच्चा वार्ड में भर्ती किया। बच्ची रातभर भर्ती रही। खून की कमी बताने पर खून चढ़ाया गया। उसके बाद बच्ची ठीक रही।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बच्ची की हालत देखकर डॉक्टर ने परिजनों को ले जाने के लिए कहा। परिजनों ने डॉक्टर को कहा कि अभी बच्ची का स्वास्थ्य ठीक नहीं लग रहा। लेकिन उनकी नहीं सुनी। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल के गेट तक ही पहुंचे थे कि उसकी तबीयत बिगड़ गई। इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने इमरजेंसी के बाहर बच्ची को लेकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता लगते ही भीम आर्मी कार्यकर्ता भी पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि बाल रोग विशेषज्ञ ने इलाज में लापरवाही बरती। स्टाफ ने भी ठीक व्यवहार नहीं किया। जिनकी वजह से बच्ची की मौत हुई है। बाद में परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। उसके बाद परिजन और भीम आर्मी कार्यकर्ता वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed