फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   E-city buses will run in Meerut from tomorrow, CM Yogi will launch virtual from Lucknow on January 4

खुशखबर: मेरठ में कल से दौड़ेंगी ई-सिटी बसें, सीएम योगी चार जनवरी को लखनऊ से करेंगे वर्चुअल लोकार्पण  

Mon, 03 Jan 2022 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Jan 2022 02:09 PM IST
सार

लंबे इंतजार के बाद शहर में इलेक्ट्रिक बसों के दौड़ने का सपना पूरा होने जा रहा है। मेरठ के हिस्से में आई 50 इलेक्ट्रिक बसों में से 15 बसों की पहली खेप मिलने जा रही है।

विज्ञापन
E-city buses will run in Meerut from tomorrow, CM Yogi will launch virtual from Lucknow on January 4
Electric Buses - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर के बाद सात अन्य शहरों में चार जनवरी से ई-सिटी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इन शहरों में मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जनवरी को शाम 5:30 बजे लखनऊ से इन बसों का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन


इन सात शहरों में 75 ई-बसें चलेंगी। बताया जा रहा है कि मेरठ में 15 और अन्य शहरों में 10-10 सिटी बसें चलेंगी। हालांकि अभी इन बसों का निदेशालय स्तर पर शहरों के हिसाब से आवंटन नहीं हुआ है। इन बसों का पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर संचालन होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  यूपी चुनाव 2022: चीनी मिलों के सहारे नाराज चल रहे किसानों को साधने की जुगत, पीएम मोदी ने इशारों में कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नगरीय परिवहन निदेशालय के संयुक्त निदेशक अजीत सिंह ने बताया कि तीन जनवरी की शाम तक संबंधित शहरों में ये बसें पहुंच जाएंगी। बसों के संचालन का जिम्मा पीएमआई कंपनी को सौंपा गया है। इन बसों के चलने से लोगों का सफर सुगम होगा। 


बदलेगी यातायात की सूरत
लंबे इंतजार के बाद शहर में इलेक्ट्रिक बसों के दौड़ने का सपना पूरा होने जा रहा है। मेरठ के हिस्से में आई 50 इलेक्ट्रिक बसों में से 15 बसों की पहली खेप मिलने जा रही है। बताया जा रहा है कि आज रात तक बस मेरठ पहुंच जाएंगी। कल मुख्यमंत्री इन बसों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।

मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा इन बसों का संचालन शहर के अंदर ही किया जाना है। इससे पहले कंपनी 80 सीएनजी बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर कर रही है। लोहियानगर में इन बसों के लिए अड्डा तैयार किया गया है। इस बस अड्डे पर ही बसों का चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed