फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   during rain electricity supply stop

बारिश में पटरी से उतरी बिजली, खंभे गिरे  

Sat, 23 Sep 2017 10:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 23 Sep 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
during rain electricity supply stop
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

लगातार हुई बारिश के कारण शहर से देहात तक बिजली पटरी से उतर गई। कई जगह लाइनों पर पेड़ गिर गए। वहीं हापुड़ रोड पर तीन बिजली के खंभे गिर गए। 132 ट्रांसमिशन मेडिकल में फाल्ट होने से पांच बिजलीघरों की आपूर्ति ठप हो गई। बारिश में पेट्रोलिंग करने और फाल्ट अटैंड करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल सका। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई बारिश रात तक बंद नहीं हो सकी। बारिश के चलते शहर की बिजली पटरी से उतरती चली गई। सबसे ज्यादा फाल्ट 33 केवी की लाइनों और बिजलीघरों पर हुए। लाइनों के जंफर उड़ने और ट्रांसफार्मर फुंकने से दो दर्जन बिजलीघर प्रभावित हो गए। विकासपुरी, यूनिवर्सिटी रोड, मंगलपांडे नगर, जागृति विहार, मेडिकल, लिसाडी गेट, लिसाडी रोड, सदर, बेगमपुल, रोहटा रोड, पुराना आरटीओ, मोदीपुरम, गंगानगर और कंकरखेड़ा आदि बिजलीघरों में सबसे ज्यादा आपूर्ति बाधित रही। दोपहर में 132 केवी मेडिकल ट्रांसमिशन में बड़ा फाल्ट होने से यहां से ऊर्जीकृत जागृति विहार, सिविल लाइन, सेंट लुक्स, लेडीज पार्क, मंगल पांडे नगर की बिजली गुल हो गई। लाइनमैनों को फाल्ट ढूंढने में मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद टूटी लाइनों और खंभों को उठाने में देरी हुई। 
विज्ञापन


अंधेरे में डूबा क्षेत्र
शाम को हापुड़ रोड बिजलीघर की लाइन के तीन खंभे गिरने से पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। देर रात तक भी सभी बिजलीघर और उनसे निकलने वाले फीडरों की आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी थी। अधीक्षण अभियंता शहर संजय अग्रवाल ने बताया कि बारिश की वजह से ट्रांसमिशन लाइनों से लेकर बिजलीघर लाइनों तक में फाल्ट हुए थे। हापुड़ रोड पर तीन पोल गिरने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। देर शाम को 50 फीसदी बिजलीघर चालू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी ने खुद की निगरानी
बारिश में गुल हुई शहर की बिजली की निगरानी खुद एमडी अभिषेक प्रकाश करते रहे। उन्होंने कंट्रोल पर आने वाली शिकायतों और फाल्ट को तुरंत अटैंड कर बिजली आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। नियामक आयोग की जन सुनवाई बैठक में शिरकत कर नोएडा से लौटे अभिषेक प्रकाश ने पहुंचते ही शहर की बिजली के बारे में मुख्य अभियंता एसबी यादव व अधीक्षण अभियंता शहर संजय अग्रवाल से जानकारी ली।


देर शाम ठीक हुए फाल्ट
मोदीपुरम। तेज बारिश के कारण पल्लवपुरम फेज दो में फाल्ट हो गया। इससे दिनभर पल्लवपुरम, रुड़की रोड की बिजली गुल रही। बिजली कर्मचारियों ने देर शाम फाल्ट ठीक किए। बारिश के कारण फाल्ट ठीक करने में परेशानी उठानी पड़ी। जेई पल्लवपुरम रणबीर सिंह का कहना है कि शाम साढ़े छह बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed