{"_id":"5de96c508ebc3e54bb6a4a36","slug":"due-to-wrong-sms-from-school-panic-in-parents-meerut-news-mrt457256925","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत मेसेज मिलने पर सोफिया दौड़े अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत मेसेज मिलने पर सोफिया दौड़े अभिभावक
विज्ञापन
मेरठ।
सोफिया गर्ल्स स्कूल से बृहस्पतिवार को भेजे गए एक गलत मेसेज ने सैकड़ों अभिभावकों को परेशान कर दिया। मेसेज पढ़ते ही हर अभिभावक स्कूल की तरफ दौड़ पड़ा। अपनी गलती का अहसास होते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत अभिभावकों को सॉरी का मेसेज भेजा। इसके बाद अभिभावकों की सांस में सांस आई।
सोफिया स्कूल से हर रोज सभी अभिभावकों को बच्चे की उपस्थिति व अनुपस्थिति का मेसेज जाता है। इस मामले में बृहस्पतिवार को स्कूल प्रशासन से बड़ी चूक हो गई। स्कूल प्रशासन को एक या दो छात्राओं के यहां अनुपस्थिति का मैसेज भेजना था, लेकिन करीब 11:42 बजे सभी अभिभावकों को उनकी बेटी के अनुपस्थित होने का मेसेज भेज दिया गया। इसमें पहली कक्षा से लेकर दसवीं तक की सभी छात्राएं शामिल थीं। अभिभावकों ने बच्ची के अनुपस्थित होने का मेसेज देखा तो डर गए। करीब एक से दो मिनट बाद ही स्कूल प्रशासन को जब अपनी भूल का आभास हुआ तो सभी अभिभावकों को सॉरी का मेसेज भेजा। कुछ पेरेंट्स ने सॉरी का मेसेज देखकर चैन की सांस ली, लेकिन कई यह मेसेज देखने से पहले ही स्कूल की ओर दौड़ पड़े। कई अभिभावक स्कूल के गेट पर जमा हो गए तो स्कूल ने अपनी गलती मानी। अभिभावकों ने मामले में रोष भी जताया। कहा कि स्कूल की ओर से यह यह बड़ी गलती थी। वैसे भी बेटियों के लिए माहौल इतना अच्छा नहीं हैं। हर वक्त उनकी सुरक्षा की चिंता लगी रहती है। कुछ अभिभावकों ने बताया कि पहले भी एक दो बार स्कूल प्रशासन से यह गलती हो चुकी है।
रोज भेजते हैं उपस्थिति का मेसेज
सोफिया गर्ल्स स्कूल में ई अटेंडेंस का सिस्टम संचालित है। सभी छात्राओं के अभिभावकों के नंबर इस सिस्टम से जोड़े गए हैं। प्रतिदिन हर छात्रा के नाम के साथ उसकी उपस्थिति या अनुपस्थिति की सूचना अभिभावक को दी जाती है। बृहस्पतिवार को भी जब गलत मेसेज गया तो उसमें छात्रा के नाम के साथ संदेश था। इससे अभिभावक परेशान हो गए।
विज्ञापन
वर्जन--
मैं तो आउट ऑफ स्टेशन हूं, लेकिन इस तरह की गलती हुई है। जो छात्राएं स्कूल में उपस्थित थीं, उनके घर भी अनुपस्थित होने का मेसेज गलती से चला गया था। थोड़ी देर बाद ही पेरेंट्स को सॉरी का मेसेज भेज दिया गया था। - सिस्टर गेल, प्रिंसिपल, सोफिया गर्ल्स स्कूल