फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Due to the lack of cleaning of drains, waterlogging occurred in the main road and the town outpost.

Meerut News: नालों की सफाई नहीं होने से मुख्य मार्ग व कस्बा चौकी में जलभराव

Tue, 17 Feb 2026 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Due to the lack of cleaning of drains, waterlogging occurred in the main road and the town outpost.
सरधना। नगर में मुख्य नाला चोक होने से कस्बा चौकी में हुआ जलभराव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे में नालों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण नागरिक और पुलिसकर्मियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को कस्बा चौकी बस स्टैंड के मुख्य गेट पर नाला चोक होने से जलभराव हो गया, जिससे बस स्टैंड और आसपास का आवागमन बाधित हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जलभराव के कारण पुलिसकर्मियों और फरियादियों को चौकी में आने-जाने में कठिनाई हुई। वहीं, गंदे पानी से फिसलन बढ़ गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हो गया है। कई दुकानदारों और राहगीरों ने नगर पालिका से नालों की नियमित सफाई और रखरखाव की अपील की।
विज्ञापन

नगर पालिका की चेयरपर्सन सबीला बेगम ने बताया कि नालों की सफाई नियमित रूप से करवाई जा रही है। मंगलवार को भी सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की असुविधा को कम करने के लिए भविष्य में और अधिक सतत प्रयास किए जाएंगे। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर नालों की सफाई समय पर होती तो यह समस्या पैदा ही नहीं होती। जलभराव से न केवल आवागमन प्रभावित हुआ, बल्कि आसपास के क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध भी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ दीपिका शुक्ला ने आश्वासन दिया कि जलभराव को जल्द से जल्द हटाकर नालों की सफाई को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि आमजन को भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed