फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Due to the breaking of the slab, the electric transformer fell into the drain, the supply stopped.

Meerut News: स्लैब टूटने से विद्युत ट्रांसफॉर्मर नाले में गिरा, आपूर्ति ठप

Wed, 08 Jul 2026 05:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Due to the breaking of the slab, the electric transformer fell into the drain, the supply stopped.
मखदूमपुर स्टैड के पास नाले पर रखे ट्रांसफार्मर की दीवार नीचे से क्षतिग्रस्त हो गई है। कभी भी गि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मखदूमपुर बस स्टैंड के पास नाले के ऊपर स्लेब पर रखा बिजली का ट्रांसफॉर्मर बुधवार सुबह स्लैब टूटने के कारण नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी। इसके बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
मखदूमपुर बस स्टैंड के पास नाले के ऊपर स्लैब पर बिजली का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। सुबह 10 बजे के आसपास स्लैब कमजोर होने के कारण टूट गया और उस पर रखा बिजली का ट्रांसफार्मर नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी, यदि आपूर्ति चालू होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने बताया कि डेढ़ सौ मीटर आगे रखा दूसरे ट्रांसफार्मर की स्लैब की दीवार क्षतिग्रस्त है, कभी भी वह भी गिर सकता है। ट्रांसफार्मर गिरने से इलाके की बिजली गुल हो गई। इससे स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला निवासी सलीम, अफजाल, शमीम, अलीम, जयपाल, अर्जुन, डॉ. चंद्रहास, आशु और वाजिद ने बताया कि कई बार इस संबंध में बिजली विभाग व संपूर्ण समाधान दिवस में भी लिखित में शिकायत देकर अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सूचना पाकर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित बाहर निकालया और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर को बाहर निकलवाकर कार्य शुरू करा दिया है। दूसरे ट्रांसफार्मर की स्लैब आदि को भी ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
खंभे गले, हो सकता है हादसा
आगामी दिनों में कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। ऐसे में नीचे से गले बिजली के खंभों से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मुख्य मार्ग पर एएस पीजी कॉलेज के सामने हाइटेंशन लाइन का खंभा नीचे से गला हुआ है। मखदूमपुर स्टैंड के पास नाले पर जा रही हाइटेंशन लाइन के करीब सात खंभे नीचे से गले हुए हैं। इस संबंध में अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र का कहना है कि एस्टीमेट भेजा हुआ है, जैसे ही स्वीकृत होगा खंभों को बदलवा दिया जाएगा।

मखदूमपुर स्टैड के पास नाले पर रखे ट्रांसफार्मर की दीवार नीचे से क्षतिग्रस्त हो गई है। कभी भी गि

मखदूमपुर स्टैड के पास नाले पर रखे ट्रांसफार्मर की दीवार नीचे से क्षतिग्रस्त हो गई है। कभी भी गि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed