{"_id":"600738bc8ebc3e32c276df08","slug":"drunk-farmer-killed-in-collision-in-railway-gate-fights-uproar-laward-news-mrt521371380","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में किसान ने रेलवे फाटक में मारी टक्कर, उत्पात मचाते किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में किसान ने रेलवे फाटक में मारी टक्कर, उत्पात मचाते किया काबू
विज्ञापन

दौराला। एक किसान ने नशे की हालत में मंगलवार रात ट्रैक्टर की टक्कर मारकर बंद सकौती रेलवे फाटक को तोड़ दिया। उसने जमकर उत्पात भी मचाया। पांच मिनट बाद ही ट्रेन आने के कारण रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने कर्मचारी व पुलिस के सहयोग से किसी तरह किसान को काबू कर थाने भेजा।
गांव कपसाड़ निवासी एक किसान मंगलवार देर रात खेत की जोताई कर घर लौट रहा था। सकौती रेलवे फाटक पर पहुंचा तो फाटक बंद मिला। नशे की हालत में किसान तिलमिला गया और उसने ट्रैक्टर की टक्कर मारकर फाटक तोड़ दिया। इसके बाद किसान रेलवे पटरी पर बैठ गया। किसान को उत्पात मचाता देख वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और मामले की जानकारी रेलवे अधिकारियों व पुलिस को दी। घटना के पांच मिनट बाद ही अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से देहरादून के लिए सकौती रेलवे फाटक से गुजरने वाली थी, जिस पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कर्मचारी फाटक पर पहुंचे और पुलिस व लोगों की सहायता से किसान को वहां से हटाया। ट्रेन चले जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस ने उसे दौराला थाने भेज दिया।