फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drunk Bullet Rider Hits E-Rickshaw in Meerut’s Ganganagar, Young Woman Dies

Meerut: नशे में बुलेट सवार ने मारी टक्कर, पलटा ई-रिक्शा, सिलाई सीखने जा रही युवती की मौत

Tue, 05 May 2026 01:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 May 2026 01:18 PM IST
सार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में नशे में धुत बुलेट सवार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार युवती प्रियंका की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन
Drunk Bullet Rider Hits E-Rickshaw in Meerut’s Ganganagar, Young Woman Dies
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रक्षापुरम डिवाइडर मार्ग पर नशे में धुत बुलेट सवार युवक ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार युवती प्रियंका का सिर सड़क से टकरा गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सिलाई सीखने जा रही थी प्रियंका
मृतका प्रियंका के पिता श्याम सिंह जाटव मजदूरी करते हैं और परिवार कसेरुबक्सर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे प्रियंका पड़ोस की अन्य लड़कियों के साथ ई-रिक्शा में बैठकर मीनाक्षीपुरम सिलाई सीखने जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान रक्षापुरम डिवाइडर मार्ग पर एडब्यूएचओ कॉलोनी के सामने नशे में धुत बुलेट सवार ने पीछे से ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में प्रियंका की मौके पर गंभीर चोटें आईं, जबकि साथ बैठी दो अन्य लड़कियां मामूली रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सियासत: वेस्ट यूपी पर सीएम का फोकस, देवबंद में सात को जनसभा, 11 मई को बागपत में नवनाथ मूर्ति का अनावरण 

कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा
घटना की सूचना मिलते ही गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी करने लगी। इसी दौरान परिजन भी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। उन्होंने एंबुलेंस में रखे शव को उतारने की मांग की। बाद में पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को मोर्चरी भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed