{"_id":"5d99e2488ebc3e014757a4df","slug":"drug-trader-s-son-missing-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामलीः दवा व्यापारी का बेटा संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने शुरू की पड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामलीः दवा व्यापारी का बेटा संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने शुरू की पड़ताल
Sun, 06 Oct 2019 06:17 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
missing
- फोटो : amar ujala
शहर के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी प्रमुख दवा व्यापारी एवं केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देवराज मलिक के 24 वर्षीय पुत्र आयुष मलिक रविवार सुबह करीब 7:00 बजे घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गए।
विज्ञापन
आयुष के काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी इधर-उधर तलाश की लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चला है। आयुष का मोबाइल सुबह नौ बजे तक खुला हुआ था। उस पर बेल जाती रही लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद से मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।
विज्ञापन
दवा व्यापारी देवराज मलिक की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, युवक के लापता होने की सूचना पर व्यापारी व अन्य गणमान्य लोग उनके अस्पताल रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन