{"_id":"689b614201533c98c60adac5","slug":"dr-kn-modi-schools-team-won-the-match-kithor-news-c-73-1-smrt1028-104806-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाॅ. केएन मोदी स्कूल की टीम ने मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाॅ. केएन मोदी स्कूल की टीम ने मैच जीता
विज्ञापन
डीएम पब्लिक स्कूल अटौला मे आयोजित सीबीएसई नार्थ जोन हैंड बाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मचासीन
- सीबीएसई नॉर्थ जोन फर्स्ट हैंडबॉल चैंपियनशिप फॉर गर्ल्स का शुभारंभ
माछरा। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में मंगलवार को सीबीएसई नॉर्थ जोन फर्स्ट हैंडबॉल चैंपियनशिप फॉर गर्ल्स की शुरुआत हुई। शुभारंभ मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और अवनीश त्यागी वरिष्ठ प्रवक्ता भाजपा ने किया। सीबीएसई की आब्जर्वर आभा शर्मा भी मौजूद रही। दसवीं के मेधावी विद्यार्थियों कृष पूनिया, इशिता और हिमाक्षी त्यागी को पुरस्कृत किया गया। संचालन मयंक तोमर और यशोदा शर्मा ने किया।
मेजर दीप अहलावत ने कहा कि हमें बचपन से ही अपनी बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। अतिथियों को विद्यालय के चेयरमैन जितेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी, डायरेक्टर आशा चौधरी ने प्रतीक सम्मानित किया।
कोऑर्डिनेटर मयंक त्यागी ने बताया कि डाॅ. केएन मोदी स्कूल की टीम ने देहरादून पब्लिक स्कूल की टीम को 10-8 से हराया और मैच की बेस्ट प्लेयर खुशी रही। दूसरे सत्र में टूर्नामेंट का पहला मैच इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल और सेंट फ्रांसिस स्कूल के बीच हुआ। सेंट फ्रांसिस ने 3-2 से मुकाबला जीता। इसमें आराध्या मिश्रा मैन ऑफ द मैच रही। मैच के मुख्य रेफरी दिल्ली विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स डायरेक्टर त्रिलोक चौधरी रहे। इस मौके पर सुभाष तेवतिया, यतिन, डीएन गॉड, ललित कुमार, मोहित सिरोही, मोहित सिद्धू, दीपक शिवाल, मुनिराज त्यागी का सहयोग रहा।