फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dowry case

गांव निलौहा निवासी विवाहिता ने एसडीएम से ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए मारपीट करने तथा उत्पीडन करने का आरोप लगाया।

Sat, 20 Jul 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
dowry case
पीड़ित विवाहिता। - फोटो : MAWANA
मवाना। गांव निलौहा निवासी महिला ने एसडीएम को दिए पत्र में पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत की। जिस पर एसडीएम ने पुलिस को जांचकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव निलौहा निवासी पवित्रा ने एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव से शिकायत की कि उसकी शादी 2012 में दौराला निवासी विवेक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति समेत ससुराल वाले बाइक व एक लाख रुपये की मांग कर उसको मानसिक एवं शारीरिक यातनाएं देते थे। 13 जुलाई की रात को आरोपियों ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं जगह-जगह सिगरेट से जलाया तथा भूखा-प्यासा रखकर कमरे में बंद कर दिया। उसने बीती 18 जुलाई की रात पति के मोबाइल से मायके वालों को जानकारी दी। 19 जुलाई को उसके पिता ससुराल पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की। पति व देवर ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा तान दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। उसके पिता उसे लेकर जाने लगे तो आरोपियों ने धमकी दी कि दहेज की मांग पूरी किए बिना यहां कदम रखा तो जिंदा नहीं छोडे़ंगे। उसने पति, देवर, सास समेत चार को नामजद किया है। वहीं, एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने पुलिस को जांचकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed