{"_id":"5cf65ae9bdec22070264cc8c","slug":"double-murder-case-accused-got-sick-in-baghat-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: जेल में दोहरे हत्याकांड की सजा काट रहे आरोपी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: जेल में दोहरे हत्याकांड की सजा काट रहे आरोपी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Tue, 04 Jun 2019 05:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 04 Jun 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बागपत जनपद के बिहारीपुर गांव में तीन साल पहले हुए डबल मर्डर के आरोपी की जिला कारागार में हालत बिगड़ गई। बंदी रक्षकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह टीबी से पीड़ित है।
विज्ञापन
बिहारीपुर गांव में वर्ष 2016 में वेदपाल उर्फ वेदा व विनोद की साप्ताहिक पैठ में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व प्रधान सहित कई लोगों को पुलिस ने जेल भेजा। न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है।
विज्ञापन
जिला कारागार में बंद डबल मर्डर के आरोपी पिंटू उर्फ मिंटू पुत्र निरंजन निवासी बिहारीपुर की मंगलवार को हालत बिगड़ गई। जेल से बंदी रक्षकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने बताया कि वह टीबी की बीमारी से पीड़ित है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि बंदी को कई साल टीबी है। उसका इलाज जेल अस्पताल में चल रहा था। हालत ज्यादा खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।