उत्पीड़न को छुपाएं नहीं, डटकर मुकाबला करें
मवाना। कृषक इंटर कालेज में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी की गई। मुख्य अतिथि तहसीलदार अशोक गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में नारियों एवं बालिकाओं को सुरक्षा मुहैया एवं मजबूती प्रदान करने की योजना है। विशिष्ठ अतिथि डीआरके मीना ने बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्हें स्वयं सुरक्षित रहने के तरीके बताए। वहीं विपत्ति के समय 100, 1090, 181 हेल्पलाईन नंबर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे निर्भीक होकर इन नंबरों पर जानकारी दे सकती हैं। अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने संबोधन में कहा कि यदि कोई पीछा कर रहा है, उत्पीड़न कर रहा है तो उसका डटकर मुकाबला करें, इसको छुपाए नहीं, अध्यापकों, प्रधानाचार्य को सूचना दें। कार्यक्रम में चौ. नरेशपाल सिंह, संजीव कुमार, प्रधान लिपिक सचिन कुमार, विजय सिंह, पूनम, निकहत आरा, नाहर सिंह, राजेश व चतरपाल आदि मौजूद रहे।

7बी - कृषक इंटर कालेज में गोष्ठी में उपस्थित छात्राएं। (मवाना)- फोटो : MAWANA