{"_id":"5ae197d94f1c1b9f098b6a57","slug":"dogs-killed-innocent-child-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा कुत्तों ने बालक को नोंच-नोंचकर मार डाला, सदमे में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा कुत्तों ने बालक को नोंच-नोंचकर मार डाला, सदमे में परिवार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में चरथावल थाना क्षेत्र के कुटेसरा के जंगल में हिंसक आवारा कुत्तों के झुंड ने एक छह साल के बालक अकरम (6) को नोंच-नोंचकर मार डाला। कुत्तों को उसके शव को नोंचकर खाते देख खेतों में काम कर रही महिलाओं ने शोर मचाया, तब जाकर घटना का पता चला। घटना से बालक का परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
पढ़ें : चार साल के मासूम पर टूट पड़े अवारा कुत्ते, नोच-नोचकर मार डाला
विज्ञापन
अकरम गांव कुटेसरा निवासी सद्दाम का पुत्र था। वह बुधवार शाम करीब चार बजे अपने दादा नसीम और दादी के साथ जंगल में गया था। कुटेसरा-ढहरा मार्ग पर स्थित खेत में नसीम और अन्य परिजन गेहूं काटने लगे। इसी बीच अकरम पास में स्थित नलकूप पर पानी लेने चला गया, जहां कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और नोंचकर मार डाला। बाद में खेत में काम कर रही कुछ महिलाओं की नजर कुत्तों के झुंड पर गई और उन्होंने देखा कि कुत्ते बालक के शव को नोंचकर खा रहे थे। उन्होंने शोर मचाया तो खेतों में काम करने वाले किसान व मजदूर दौड़कर पहुंचे और कुत्तों को भगाया। तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। दो साल पहले गांव रसूलपुर में कुत्तों ने एक बालक को निवाला बना लिया था।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/