फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Doctor shot in minor dispute

मामूली विवाद में डॉक्टर को गोली मारी

Wed, 07 Oct 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Doctor shot in minor dispute
मेरठ।
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों ने मारपीट और पथराव कर डॉक्टर को गोली मार दी। घायल डॉक्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के ऊंचा खेड़ा पीर वाली गली निवासी शाहआलम गाजी पेशे से डॉक्टर हैं। उनके मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान पड़ोसी यूनुस उर्फ चीनी के घर में सीमेंट की कुछ छींटे चली गईं। आरोप है कि इसी बात पर यूनुस ने भतीजे इमरान के साथ 10-15 अन्य युवकों को बुला लिया। सभी ने शाहआलम के घर में घुसकर हमला बोल दिया। आरोपियों ने मारपीट और पथराव किया। इसी दौरान किसी ने शाहआलम को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर शाहआलम की मां सहाना और बहन तराना आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। पुलिस के बताया कि सभी आरोपी फरार हो गए हैं। शाह आलम के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद

केरोसिन डालकर जान से मारने का प्रयास
मोदीपुरम। पावली खास निवासी एक महिला ने मंगलवार को अपने देवर पर केरोसिन डालकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। सोनिया ने बताया कि उसका पति मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। आरोप है कि मंगलवार को देवर शराब के नशे में घर आया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर देवर ने मारपीट करते हुए केरोसिन छिड़ककर उसे मारने का प्रयास किया। वहीं, एक वर्षीय बेटी को जलाकर मारने का भी प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed