फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Doctor accused of misconduct and performing surgery without permission.

Meerut News: चिकित्सक पर अभद्रता और बिना अनुमति ऑपरेशन करने का आरोप

Fri, 26 Jun 2026 08:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Doctor accused of misconduct and performing surgery without permission.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के मोहल्ला बूढ़ा बाबू निवासी जहीर अहमद ने एक निजी चिकित्सक के खिलाफ थाना सरधना में शिकायत देकर अभद्र व्यवहार करने और क्लीनिक की जांच कराने की मांग की है।
शिकायत में जहीर अहमद ने बताया कि उनका इलाज मोहल्ला तकियाकैत स्थित एक निजी क्लीनिक पर चल रहा है। चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवा के 10 कैप्सूल में से उन्होंने पांच का सेवन किया, जबकि पांच कैप्सूल बच गए। उनका आरोप है कि 24 जून की रात करीब 10 बजे वह बचे हुए कैप्सूल वापस करने मेडिकल स्टोर पहुंचे, लेकिन उन्हें वापस लेने से मना कर दिया गया। इसके बाद वह मेडिकल स्टोर संचालक के साथ क्लीनिक पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें धमकी दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि संबंधित चिकित्सक बिना आवश्यक डिग्री और पर्याप्त उपकरणों के बवासीर के मरीजों का ऑपरेशन कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से चिकित्सक की शैक्षणिक योग्यता, क्लीनिक और वहां किए जा रहे उपचार की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed