{"_id":"5df004828ebc3e87a25b4324","slug":"dl-application-from-fake-website-lime-to-transport-department-meerut-news-mrt4581107127","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वेबसाइट से डीएल आवेदन कर परिवहन विभाग को लगा रहे चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वेबसाइट से डीएल आवेदन कर परिवहन विभाग को लगा रहे चूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जालसाज सरकार की डिजिटल इंडिया योजना में छेद करने से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस में राहत देने के लिए शुरू की गई परिवहन विभाग की डीएल सेवा में जालसाजों ने सेंधमारी कर दी है। फर्जी वेबसाइट बनाकर डीएल के नाम पर लोगों से फीस की लूट की जा रही है। मामले का पता लगने के बाद परिवहन विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए विभाग की आफिशियल साइट से ही डीएल का ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
एआरटीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि परिवहन मुख्यालय को कई जनपदों से शिकायत मिली है कि कुछ लोग जालसाजी कर फर्जी वेबसाइट ईड्राइविंगलाइसेंस डॅाट कॉम और ईड्राइविंगलाइसेंस डॉट ओआरजी संचालित कर रहे हैं। इन फर्जी साइटों के जरिये डीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन के नाम पर फीस वसूली की जा रही है। विभाग की अपील है कि लोग फर्जी वेबसाइट की बजाय परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट सारथी डॉट परिवहन डॉट गव डॉट इन के जरिये ही ऑनलाइन फार्म और फीस भरें। श्वेता वर्मा ने बताया कि फर्जी साइट के जरिये डीएल आवेदन करने का मामला अभी मेरठ में तो सामने नहीं आया है लेकिन प्रदेश के कई जनपदों में में इस तरह के मामले सामने आए हैं। आरटीओ डॉ. विजय कुमार ने कहा कि जालसाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।