फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Panchayat will construct 40 roads 75 kilometers long

Meerut News: 75 किलोमीटर लंबी 40 सड़कों का निर्माण कराएगी जिला पंचायत

Tue, 12 Mar 2024 11:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat will construct 40 roads 75 kilometers long
- सड़कों के निर्माण के लिए सदस्यों से मांगे जा रहे प्रस्ताव, चल रही कवायद
विज्ञापन

- गांव से गांव को जोड़ने के लिए बनाई जानी है डामर की सड़कें
- तीस करोड़ रुपये की लागत आएगी इन सड़कों के निर्माण में


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गांव-देहात में 75 किलोमीटर लंबी 40 सड़कों का निर्माण जिला पंचायत कराएगी। इसके लिए कवायद चल रही है। बाकायदा सदस्यों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। दरअसल, एक गांव से दूसरे गांव से जोड़ने के लिए डामर की सड़कों का निर्माण होना है, जिन पर करीब तीस करोड़ रुपये की लागत आएगी।
साल 2024-25 के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त से विकास कार्य कराए जाने हैं। सड़कों की बात करें तो जिला पंचायत की ओर से इस साल 40 सड़कों का निर्माण कराए जाने की रुपरेखा तैयार की गई है। इनकी लंबाई 75 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष में 36 सड़कों का निर्माण कराया गया था। इनके अलावा 15 किलोमीटर लंबी 35 सड़क सीसी बनेंगी। जलभराव वाले स्थानों पर डामर की बजाए सीसी रोड बनाई जानी हैं। डामर की सड़कों पर करीब तीस करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नाला और तालाब की दीवार भी प्राथमिकता में शामिल
सड़कों के अलावा नाला निर्माण और तालाबों की दीवार भी बनाई जानी हैं। अलग अलग जगहों पर कुल 35 किलोमीटर लंबे नालों का निर्माण होगा। इसके अलावा खड़ंजा निर्माण भी प्राथमिकता में शामिल है। विकास कार्य कराए जाने के लिए जिला पंचायत के सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।



साल 2024-25 में विकास कार्य कराए जाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। सड़कों और अन्य विकास कार्य कराने के लिए सदस्यों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। सड़कों का निर्माण होने से ग्रामीण इलाकों में कच्चे रास्तों पर होने की वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा। - साकेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed