फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Distribution of Khichdi on Makar Sankranti, confluence of devotion and service seen

Meerut News: मकर संक्रांति पर खिचड़ी का वितरण, श्रद्धा और सेवा का दिखा संगम

Thu, 15 Jan 2026 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Distribution of Khichdi on Makar Sankranti, confluence of devotion and service seen
बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय चौहान खिचड़ी वितरण करते हुए
बहसूमा। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर रामराज और बहसूमा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर स्टॉल लगाकर खिचड़ी का वितरण किया।
विज्ञापन


रामराज में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भाजपा मेरठ रोहित बंसल उर्फ मोनू बंसल के प्रतिष्ठान पर खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राहुल बंसल व राकेश रानी बंसल ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में दिशा बंसल, सनी, गुरमीत गोस्वामी, मनीष राणा, बब्बू शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुदर्शन गोयल बुक डिपो के सामने सड़क किनारे स्टॉल लगाकर खिचड़ी, पकौड़ी एवं चाय का वितरण किया। इस मौके पर सुदर्शन गोयल, विकास बंसल, आशीष उपाध्याय, मोहन गोयल, नानू गोयल सहित सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अग्रवाल आयरन स्टोर के ऑनर दीपक सिंघल व पंकज सिंघल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपने प्रतिष्ठान के सामने खिचड़ी प्रसाद बांटी गई। यहां भी राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अखिल सिंघल, लक्ष्य सिंघल, हेमंत, प्रशांत, प्रतीक, देव, यश, भरत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बहसूमा में भाजपा नेता अमित गोयल के प्रतिष्ठान पर मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिजनौर लोकसभा सांसद चंदन चौहान ने किया। इस मौके पर व्यापार संघ बहसूमा के संगठन मंत्री अमित गोयल, व्यापार संघ संरक्षक प्रमोद गर्ग, अमन गोयल अनेक सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सुभाष सेमवाल, सुधांशु पोखरियाल, धर्म जागरण खंड संयोजक ऋषभ गोयल, विनोद अग्रवाल, मोंटी धीमान, कपिल प्रजापति, राजपाल प्रजापति, जयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed