{"_id":"63b324cb67a3301855081d80","slug":"dispute-between-two-parties-in-latifpur-village-of-hastinapur-in-meerut-and-three-people-were-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जीजा-साले के बीच विवाद, आपस में चलीं गोलियां, दो गंभीर रूप से घायल, गांव में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जीजा-साले के बीच विवाद, आपस में चलीं गोलियां, दो गंभीर रूप से घायल, गांव में सनसनी
Tue, 03 Jan 2023 12:14 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 03 Jan 2023 12:14 AM IST
सार
Meerut News : जीजा और साले के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गोलियां चल गईं, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घायल युवक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव लतीफपुर में जीजा और साले के बीच हुए झगड़े में गोली चल गई। गोली लगने से ससुराल पक्ष के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
बताया गया कि लतीफपुर गांव में सोमवार रात में किसी बात को लेकर जीजा और साले में विवाद हो गया। इसके बाद व्यक्ति ने अपने ही दो साथियों को साथ ले जाकर अपनी ससुराल पक्ष के लोगों पर एक के बाद एक कई राउंड फायर झोंक दिए। जिसमें ससुराल पक्ष के आकाश, जॉनी और शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, गोली चलने की आवाज से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को मवाना सीएचसी में इलाज के लिए भेजा। जहां से दो युवकों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: होटल में खून से लथपथ लाश देख उड़े अफसरों के होश, सुसाइड नोट में लिखी आत्महत्या की ये बड़ी वजह
बताया गया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने गोली चलाने वाले युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी बच्चू सिंह का कहना है कि मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: चार डिग्री वाली ठंड, कांप उठे शहर के लोग, अगले 24 घंटे में बढ़ेगी और मुश्किल
उधर, मवाना में प्रेम नगर कॉलोनी में एक युवक को उसके दोस्त मृत अवस्था में घर छोड़कर फरार हो गए। परिवार के लोग उसको लेकर सीएससी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक का नाम लक्ष्य और उम्र 22 साल थी।