फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: चार डिग्री वाली ठंड, कांप उठे शहर के लोग, अगले 24 घंटे में बढ़ेगी और मुश्किल

Mon, 02 Jan 2023 09:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 Jan 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
The minimum temperature was four degrees in Saharanpur and there is possibility of bad weather
ठंड से कांपा शहर। - फोटो : amar ujala

सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान एक बार फिर पांच डिग्री से नीचे गिरकर चार डिग्री पर आ गया। सहारनपुर में दिन भर कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। 



वहीं आलम यह रहा कि दोपहर में भी सर्दी ने कंपकंपी छुड़ाए रखी। अगले 24 घंटे में हल्के बादलों के छाए रहने का अनुमान है।

The minimum temperature was four degrees in Saharanpur and there is possibility of bad weather
ठंड से कांपे लोग। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि सोमवार की सुबह घना कोहरा रहा। करीब 11 बजे तक कोहरा आसमान में चढ़ जाने से जमीनी मौसम तो साफ हो गया लेकिन, तीन बजे करीब दो घंटे के लिए हल्की धूप निकली। हालांकि वह लोगों को सर्दी से कोई खास राहत नहीं दिला सकी। 

The minimum temperature was four degrees in Saharanpur and there is possibility of bad weather
ठंड का कहर। - फोटो : amar ujala

जिले में 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चलती रही। इस कारण धूप भी बेसर रही और सर्दी से कंपकंपी बंद नहीं हुई। गर्म कपड़े भी लोगों को सर्दी से पूरी तरह राहत नहीं दे रहे थे। ऐेसे में लोग दोपहर में भी अलाव सेकते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The minimum temperature was four degrees in Saharanpur and there is possibility of bad weather
ठंड का कांपे लोग। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिक सर्दी के कारण गर्म कपड़ों, जूतों, ड्राई फ्रूट्स आदि के बाजार में तेजी है।

विज्ञापन
The minimum temperature was four degrees in Saharanpur and there is possibility of bad weather
ठंड। - फोटो : amar ujala

लोगों को नहीं भा रहे रैन बसेरे
बेघर लोगों को सर्दी से बचाव के लिए नगर निगम ने रैन बसेरों की व्यवस्था की हुई है। 50 बेड का रैन बसेरा जनमंच के पास संचालित है, लेकिन सड़कों किनारे रहने वाले लोग रैन बसेरे में जाने को तैयार नहीं है। नगर निगम के कर्मचारियों ने उनको रैन बसेरों में ले जाने के प्रयास भी किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed