फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute between of two sides regarding road in Kankar khera of Meerut

Meerut: रास्ते को लेकर आमने-सामने आए दो पक्षों के लोग, जमकर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

Fri, 12 Apr 2024 10:08 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Apr 2024 10:08 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ में नंगलाताशी और एक कॉलोनी के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई।

विज्ञापन
Dispute between of two sides regarding road in Kankar khera of Meerut
कंकरखेड़ा में रास्ते को लेकर आमने-सामने आए दो पक्षों के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में नगलाताशी डिवाइडर रोड स्थित शिव धाम कॉलोनी व नगलाताशी के ग्रामीण दोबारा से रास्ते को लेकर आमने-सामने आ गए। दरअसल, कॉलोनी के रास्ते को लेकर काफी समय से ग्रामीणों व कॉलोनी वासियों के बीच में विवाद चल रहा है।

विज्ञापन


पूर्व में भी प्रशासनिक अधिकारियों ने रास्ता खुलवा दिया था। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर दीवार कर बंद कर दिया है। मामले की जानकारी होने के बाद कॉलोनी वासियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईद पर बेबस दिखे अफसर: सड़क पर बैठ पढ़ी नमाज, अल्लाह हू अकबर के लगाए नारे, हिंदूवादी ने की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर ने उनके रास्ते पर जबरन कब्जा किया है। वहीं, कॉलोनी वासियों व ग्रामीणों के बीच जमकर तू- तू मैं- मैं हुई। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। शिव धाम कॉलोनी के लोग रास्ता खोलने को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें: Meerut : नमाज पढ़ने को लेकर हुआ बखेड़ा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बाद हाथापाई की नौबत आई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed