फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut : नमाज पढ़ने को लेकर हुआ बखेड़ा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बाद हाथापाई की नौबत आई

Fri, 12 Apr 2024 12:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Peoples created ruckus in presence of police while offering namaz on road on Eid in Meerut
सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दिल्ली रोड पर ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर बखेड़ा हो गया। नमाजी एसपी सिटी और सीओ से उलझ गए। पुलिस ने सख्ती की तो नमाजियों ने धार्मिक नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए बैठे नमाजियों को उठाना जैसे ही पुलिस ने शुरू किया तो धक्का-मुक्की हो गई। हाथापाई तक की नौबत आ गई। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस बैकफुट पर दिखाई दी और सड़क पर नमाज अदा की गई। दूसरी ओर ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा।



ईदगाह पर ट्रेनी सीओ सौरभ सिंह, इंस्पेक्टर रतनेश सिंह, इंस्पेक्टर विनय कुमार फोर्स के साथ मौजूद थे। शाही ईदगाह के बाहर का जिम्मा एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने संभाला हुआ था। 

Peoples created ruckus in presence of police while offering namaz on road on Eid in Meerut
सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

एसपी क्राइम अनित कुमार, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र, सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी घूम घूम कर नमाजियों की भीड़ को कंट्रोल करने में जुटे थे। जब नमाजियों की संख्या ईदगाह के अन्दर पूरी हो गई तो रेलवे रोड चौराहे और पत्ता मोहल्ला के बाहर बैरियर लगाकर नमाजियों को रोका गया। नमाजी बैरिकेडिंग तोड़कर ईदगाह तक पहुंच गए। यहां पर सड़क पर बैठकर नमाज पढ़नी शुरू कर दी। पुलिस ने नमाजियों को उठाना शुरू कर दिया, लेकिन नमाजी नहीं माने और धार्मिक नारेबाजी करनी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने पूरे प्रकरण वीडियोग्राफी भी कराई है।

Peoples created ruckus in presence of police while offering namaz on road on Eid in Meerut
मेरठ में ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला

किसी वाहन को नहीं रोका
रेलवे रोड तक जाने के लिए किसी वाहन को नहीं रोका गया। पिछले वर्ष पुलिस प्रशासन की ओर से जलीकोठी चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई थी। यहां से केवल पुलिस प्रशासन के वाहनों को ही अनुमति मिली। इस बार नमाज से ठीक पहले तक न केवल हल्के चार पहिया वाहन बल्कि रोडवेज की बसें भी निकलती दिखीं। हालांकि रेलवे रोड चौराहे से दिल्ली रोड पर पहुंचने के लिए उन्हें रोहटा रोड की तरफ से रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Peoples created ruckus in presence of police while offering namaz on road on Eid in Meerut
सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

ईदगाह से हुआ एलान, दूसरी मस्जिद में पढ़ लो नमाज
ईदगाह में जब नमाजियों की संख्या पूरी हो गई तो पुलिस अधिकारियों ने ईदगाह में मुस्लिम धर्मगुरुओं से एलान कराया कि ईदगाह में नमाजियों की संख्या पूरी हो गई है, अब दूसरी मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ लो।

विज्ञापन
Peoples created ruckus in presence of police while offering namaz on road on Eid in Meerut
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला

माइक का तार काटा
ईदगाह में तकरीरे पढ़ी जा रही थी। नमाजी सड़क पर बैठ गए थे। ऐसे में जो ईदगाह के अन्दर से तकरीरों की आवाज आ रही थी तो नमाजी सड़क पर न सुन सके तो यहां लगे लाउडस्पीकर के माइक के तार को काट दिया गया। जिसको लेकर भी मुस्लिम समाज के लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद ही मामला शांत हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed